भारत ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज़ बनकर काम कर रहा हैं – व्यापार मंत्री पियूष गोयल

रोम – विकासशील और अविकसित देशों के प्रतिनिधि के तौर पर भारत काम कर रहा हैं। भारत सिर्फ अपने १.४ अरब जनता के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य देशों की जनता के कल्याण के लिए खास तौर पर ग्लोबल साउथ के विकास में योगदान दे रहा हैं, यह दावा केंद्रीय व्यापार मंत्री पियूष गोयल ने किया। इटली के दौरे पर पहुंचे व्यापार मंत्री गोयल रोम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

‘ग्लोबल साउथ’कोई भी अन्न और वस्त्र से वंचित ना रहें, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधा हर के लिए उपलब्ध हो, इस उद्देश्य के लिए भारत काम कर रहा हैं, इस बात पर व्यापार मंत्री गोयल ने ध्यान आकर्षित किया। भारत की १.४ अरब जनता अपना जीवनमान अधिक सुधारने के लिए उत्सुक हैं। इस जनता को भारत आवश्यक सभी सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, यह कहकर व्यापार मंत्री ने इसके दाखिले भी इस दौरान साझा किए।

भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़कर ८० करोड़ तक पहुंची है। साथ ही भारत में सभी जगहों पर ‘४ जी’ का इस्तेमाल शुरू हुआ हैं और अब ‘५ जी’ का भी भारत में इस्तेमाल शुरू हुआ हैं। वर्ष २०२३ के अन्त तक देश के प्रमुख शहरों में ‘५ जी’ सेवा शुरू होगी, यह जानकारी पियूष गोयल ने इस दौरान प्रदान की। साथ ही भारत अपने अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए अब रुपये का इस्तेमाल करने लगा हैं। इससे आर्थिक कारोबार के लिए उद्योगों का हो रहा खर्च कम हुआ हैं। इसी वजह से भारत के रिज़र्व बैंक के साथ रुपये से कारोबार करने के विषय पर विभिन्न देश चर्चा कर रहे हैं, यह जानकारी पियूष गोयल ने प्रदान की। भारतीय बैंक अपने देश के बैंकों में वोस्त्रो खाता शुरू करें, इस दिशा में इन देशों की कोशिश हो रही है। अमरिकी डॉलर से कारोबार करने से ज्यादा यह देश कारोबार में रुपया इस्तेमाल करने के लिए अधिक उत्सुकता दिखा रहे हैं, ऐसा कहकर व्यापार मंत्री पियुष गोयल ने आर्थिक नीति का रुख बदल रहा हैं, यह अहसास भी कराया। 

इसी बीच, व्यापार मंत्री पियूष गोयल ने इस दौरे में इटली के उप-प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी से चर्चा की। इसमें भारत और यूरोपिय महासंघ के मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत का मुद्दा भी था, यह जानकारी प्रदान हो रही थी, यह जानकारी साझा हो रह हैं। भारत और यूरोपिय महासंघ में संतुलित, खुले और न्याय्य मुक्त व्यापारी समझौता होगा, यह विश्वास दोनों नेताओं के संयुक्त निवेदन में जताया गया हैं।

इस वर्ष सितंबर महीने के अन्त में भारत और इटली आर्थिक सहयोग के मुद्दे पर फिर से चर्चा करेंगे, यह जानकारी इस दौरान दी गई।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.