पाकिस्तान में गिरे मिसाइल के मुद्दे पर भारत के रक्षामंत्री का बयान

नई दिल्ली/इस्लामाबाद – तकनीकी खराबी के कारण भारतीय सेना की मिसाइल गलती से पाकिस्तान की सीमा में गिरी| इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है| इसके बावजूद भारत की मिसाइल यंत्रणा विश्‍वासार्ह और सुरक्षित है, ऐसी गवाही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के सामने दी| इस बीच अमरीका ने भी यह घटना मात्र अपघात जैसी होने का बयान करके इसमें दूसरा कुछ ना होने की बात स्पष्ट की| लेकिन, पाकिस्तान इस मुद्दे पर अड़ियल भूमिका अपनाकर इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ में उठाने की तैयारी कर रहा है|

पाकिस्तान में गिरे मिसाइल के मुद्दे पर भारत के रक्षामंत्री का बयान९ मार्च के दिन भारत की मिसाइल पाकिस्तान की सीमा में गिरी थी| अपनी सीमा से १०० किलोमीटर से अधिक दूरी पर भारत की मिसाइल गिरी, फिर भी पाकिस्तान की यंत्रणाओं को इसकी खबर नहीं होती, इस पर पाकिस्तान में गंभीर चिंता जताई गई थी| भारत से गलती से ऐसा हो ही नहीं सकता, ऐसी भावना पाकिस्तान में स्थित भारत का द्वेष करनेवाले रखते हैं| इसके अलावा, पाकिस्तान अपनी मिसाइल को मारने में सफल होता है क्या, यह भारत को परखना था| इसके लिए भारत ने यह मिसाइल दागी थी, यह आरोप पाकिस्तान से लगाया जा रहा है|

इस मुद्दे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान किया और इस पर खेद भी व्यक्त किया| लेकिन, इससे पाकिस्तान संतुष्ट नहीं हुआ| अमरीका द्वारा भी यह एक अपघात था यह बात स्पष्ट करने के बावजूद पाकिस्तान को संदेह है| भारत के रक्षामंत्री का बयान पाकिस्तान ने नहीं माना और यह जानकारी अधूरी है, ऐसा पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने कहा| इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद को खत भेजकर पाकिस्तान ने मॉंग की है कि, इस मामले की जॉंच अंतरराष्ट्रीय समूदाय करे|

पाकिस्तान की इस मॉंग को अधिक प्रतिसाद मिलने की संभावना नहीं है| सिर्फ पाकिस्तानी नेताओं को भारत के खिलाफ चिल्लाहट करने का अवसर मिला है| इसका वह पूरा लाभ उठा रहे हैं| इसी बीच पाकिस्तान के रणनीतिक विश्‍लेषकों ने दावा किया है कि, भारत हमारे देश पर हमला करने की तैयारी कर रहा है| विस्फोटक ना होनेवाली मिसाइल दागकर पाकिस्तान की हवाई सुरक्षा यंत्रणा की क्षमता भारत ने परखी है, यह दावा इन विश्‍लेषकों ने किया है| रशिया ने हमला करके जिस तरह से यूक्रैन का बुरा हाल किया, इसी तरह भारत भी पाकिस्तान का यह हश्र करेगा, यह चिंता इस देश के कुछ पत्रकारों ने व्यक्त की है| इसी बीच कुछ पाकिस्तानी पत्रकार दावे कर रहे हैं कि, यह भारत का पाकिस्तान को कड़ा इशारा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.