अफ़गानिस्तान में मौजुदा वर्ष के पहले छह महीनों में हुई हिंसा में १,२०० से अधिक लोग ढ़ेर – संयुक्त राष्ट्रसंघ की रपट

काबुल/संयुक्त राष्ट्रसंघ – वर्ष २०२० के पहले छह महीनों के दौरान अफ़गानिस्तान में हिंसा में मारे गए हुए एवं घायल हुए लोगों की संख्या ३,५०० से अधिक होने का दावा संयुक्त राष्ट्रसंघ की रपट में किया गया है। यह रपट जारी करके अफ़गानिस्तान में बढ़ रही हिंसा पर चिंता जताई गई है। इसी बीच बीते पांच दिनों के दौरान अफ़गानिस्तान में हिंसा में ५८ लोग मारे गए हैं, यह जानकारी अफ़गान यंत्रणा ने साझा की है।

हिंसा

तालिबान और अमरीका के बीच हुए शांति समझौते के बाद और अफ़गानिस्तान-तालिबान में शांतिवार्ता शुरू होने के बाद अफ़गानिस्तान में हिंसा में बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष के पहले छह महीनों में अफ़गानिस्तान में हुई हिंसा में १,२८० से अधिक लोग मारे गए हैं। साथ ही करीबन १,८०० नागरिक घायल हुए हैं। अफ़गानिस्तान के संघर्ष में आम नागरिकों के मारे जाने की बात संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अपनी रपट में दर्ज़ की है। इस संघर्ष में निष्पाप नागरिकों के मारे जाने के लिए ४३ प्रतिशत तालिबान और २३ प्रतिशत अफ़गान सुरक्षा बल ज़िम्मेदार होने का दावा इस रपट में किया गया है।

हिंसा

फ़रवरी में तालिबान और अमरीका के बीच शांति समझौता होने के बाद तालिबान ने अफ़गानिस्तान में हिंसाचार बढ़ाया है। इस समझौते के अनुसार अफ़गान सरकार ने जेलों में बंद तालिबानी आतंकियों को रिहा भी किया था। लेकिन, इसके बाद अफ़गानिस्तान में तालिबानी हमलों में बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। इस ओर भी इस रपट में ध्यान आकर्षित किया गया है। इसी बीच बीते पांच दिनों में अफ़गानिस्तान के चार प्रांतों में हुए बम विस्फोट एवं तालिबान ने किए हमलों में ५८ लोग मारे गए हैं और १४३ से अधिक घायल होने की जानकारी अफ़गान सूत्रों ने साझा की है।

ट्रम्प प्रशासन ने अफ़गानिस्तान से सेना की वापसी की प्रक्रिया शुरू की है। लेकिन, नवंबर में अमरीका में हो रहे राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनावों के सामने आनेवाले नतीजों पर इस सेना वापसी का भविष्य निर्भर होगा, यह कहा जा रहा है। लेकिन, अमरीका ने अफ़गानिस्तान में तैनात सेना की वापसी करने पर गंभीर परिणाम होंगे, यह इशारा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में दिया था। साथ ही अमरिकी सेना की वापसी होने पर पाकिस्तान में भी अस्थिरता बढ़ेगी, यह दावे पाकिस्तान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.