अफगान सेना ने की कार्रवाई में ८०० से अधिक पाकिस्तान पुरस्कृत तालिबानी ढेर – अफगान रक्षा मंत्रालय की जानकारी

काबुल: अफगानी रक्षादल ने कार्यान्वित किए व्यापक मुहिम में लगभग ८०० से अधिक पाकिस्तान पुरस्कृत तालिबानी आतंकवादियों को ढेर किया गया है और उसमें कई पाकिस्तानी आतंकवादियों का समावेश होने की बात उजागर हुई है| अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी से यह बात सामने आई है| १६ से २८ जुलाई के दौरान अफगानी लष्कर एवं सहयोगी दल ने इस कार्रवाई को अंजाम देने की बात कही जा रही है| पिछले कुछ महीनों में तालिबान से अफगानिस्तान में होनेवाले हमलों की तीव्रता बढ़ी है और ऐसे समय अफगान सेना को मिली सफलता ध्यान केंद्रित कर रही है|

फिलहाल अमरिका के साथ रशिया, चीन, ईरान यह देश तालिबान के साथ शांति चर्चा सफल करने की कोशिश कर रहे हैं| पर इन देशों के प्रयत्नों को अबतक सफलता नहीं मिली है| इसके विपरीत चर्चा शुरू होते समय तालिबान अफगानी सुरक्षा दल एवं अन्य यंत्रणाओं पर लगातार हमलें करके हम हिंसा नहीं रोकेंगे ऐसा दिखा रहा है| अमरिका के साथ विविध देशों से शुरू चर्चा में अफगान सरकार को शामिल नहीं किया गया हैं| जिसकी वजह से चर्चा के प्रयत्नों पर अफगान सरकार ने अपनी नाराजगी स्पष्ट रूप से व्यक्त की है| शांति चर्चा शुरू होते समय अफगानी रक्षादल से होनेवाली कार्रवाई से भी यही दिखाई दे रहा है|

अफगानिस्तान के रक्षा विभाग ने दी हुई जानकारी के अनुसार गजनी, हेलमंड, कंदहार, कुंडू, कुनार, घोर, नांगरहार जैसे लगभग १७ प्रांतों में व्यापक मुहिम हाथ ली गई थी| इस मुहिम में १०० से अधिक संयुक्त कार्रवाई की गई है| इससे व्यतिरिक्त कमांडो तथा स्पेशल फोर्सेस ने भी सैकड़ों ऑपरेशन करने का दावा किया है|

इस मुहिम में पाकिस्तान पुरस्कृत तालिबान के लगभग ८११ आतंकवादियों को ढेर किया गया है, ऐसी जानकारी अफगानी रक्षा मंत्रालय ने दी है| एक आतंकवादी पाकिस्तानी लष्कर का जवान होने की बात उसके पास बरामद हुए पहचान पत्र से स्पष्ट होने की जानकारी अफगानी रक्षा मंत्रालय ने दी है| इस कार्रवाई में ३०० से अधिक आतंकवादी जख्मी हुए हैं और ३० लोगों को गिरफ्तार किया गया है|

अफगानी लष्कर की कार्रवाई में तालिबान का बडा शस्त्र भंडार तथा नशीले पदार्थ जप्त करने की जानकारी रक्षा विभाग ने दी है| अफगान सरकार को होनेवाला तालिबान का खतरा कम करने में नई मुहिम की वजह से सहायता मिलने का दावा अफगानी सूत्रों ने किया है| अफगानिस्तान में लगभग १५ भागों पर तालिबान का पकड़ होने की बात मानी जा रही है और आईएस जैसी आतंकवादी संगठन भी अपना विस्तार बढ़ाने की गतिविधियां कर रही हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.