सभापति नैन्सी पेलोसी के दौरे के बाद पहली बार अमरीका के दो विध्वंसकों ने लगाई ताइवान के समुद्री क्षेत्र में गश्‍त

ताइपे/वॉशिंग्टन – अमरिकी प्रतिनिधि सदन की सभापति नैन्सी पेलोसी के दौरे के बाद पहली बार अमरिकी विध्वंसकों ने ताइवान के समुद्री क्षेत्र में गश्‍त लगाई। पेलोसी के दौरे की पृष्ठभूमि पर चीन की ‘पिपल्स लिबरेशन आर्मी’ ने ताइवान के करीब व्यापक और आक्रामक तरिके से युद्धाभ्यास का आयोजन किया है। इसी दौरान अमरीका ने अपने दो विध्वंसक भेजकर चीन की हरकतों पर जवाब दिया हैं, ऐसा कहा जा रहा है। अमरिकी विध्वंसकों की यात्रा पर चीन का बयान प्राप्त हुआ हैं और अमरिकी युद्धपोतों पर कड़ी नज़र होने का इशारा भी चीन ने दिया है।

नैन्सी पेलोसीइस महीने के शुरू में अमरिकी प्रतिनिधि सदन की सभापति नैन्सी पेलोसी ने ताइवान की यात्रा की थी। अमरिकी सभापति का यह दौरा विवाद का मुद्दा बना था। चीन ने इस दौरे को उकसानेवाली हरकत बताकर ताइवान पर बड़ा दबाव बनाना शुरू किया था। अमरीका और ताइवान के नेतृत्व ने इन इशारों को नज़रअंदाज किया तो चीन बड़ा प्रत्युत्तर देगा, ऐसा धमकाया भी था। चीन की ‘पिपल्स लिबरेशन आर्मी’ ने ताइवान के करीबी अपने क्षेत्र में सैन्य जमावड़ाभी शुरू किया था।

नैन्सी पेलोसी५ से २५ अगस्त के बीच चीन ने ६२० लड़ाकू विमानों को ताइवान की दिशा में भेजा था। इनमें से लगभग ३०० लड़ाकू और बॉम्बर विमानों ने ताइवान की ‘मिडियन लाईन’ यानी मध्य रेखा पार कीथी। चीन की यह बढ़ती घुसपैठ यानी यूद्ध के संकेत होने के इशारें विश्‍लेषक एवं अधिकारी दे रहे हैं।

इस पृष्ठभूमि पर अमरीका के दो विध्वंसकों ने ताइवान के समुद्री क्षेत्र में लगाई गश्‍त ध्यान आकर्षित करती हैं। अमरीका के ‘यूएसए चान्सलरविले’ और ‘यूएसएस ऐन्टीटैम’ इन विध्वंसकों ने लगाई गश्‍त मुक्त समुद्री यातायात के नियमों का हिस्सा होने की बात अमरिकी नौसेना ने स्पष्ट की है। कुछ दिन पहलें चीन के विमान वाहक युद्धपोत ने साऊथ चायना सी में गश्‍त लगाई थी। इसके बाद अमरीका ने अपने विध्वंसक भेजकर चीन को संदेश दिया है, यह समझा जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.