रशिया से आने वाले शरणार्थियों पर फिनलैण्ड के नए प्रतिबंध – चार ‘क्रॉसिंग पॉईंटस्‌’ किए बंद

हेलसिंकी/मास्को – रशिया शरणार्थियों का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही हैं, ऐसा आरोप लगाकर फिनलैण्ड ने नए प्रतिबंध लगाए हैं। रशिया-फिनलैण्ड सीमा के आठ में से चार जगहों पर प्रवेश निषिद्ध करने का ऐलान फिनलैण्ड ने किया है। शुक्रवार की रात से ही इसका कार्यान्वयन शुरू किया गया है। अप्रैल महीने में फिनलैण्ड ने रशियन सीमा पर तार की बाड़ लगाना शुरू किया था।

रशिया से आने वाले शरणार्थियों पर फिनलैण्ड के नए प्रतिबंध - चार ‘क्रॉसिंग पॉईंटस्‌’ किए बंदरशिया और फिनलैण्ड के बीच कुल १,३०० किलोमीटर लंबी सीमा मौजूद हैं। यूरोप और आर्क्टिक महाद्वीप में फैली इस सीमा की वजह से फिनलैण्ड रशियन सरहद से जुड़ा सबसे बड़ा यूरोपिय देश बना है। इससे पहले यूरोप के ‘रिफ्युजी क्राईसिस’ के दौरान रशिया ने फिनलैण्ड सीमा की सुरक्षा कुछ मात्रा में शिथिल कर दी थी। इससे एशिया और खाड़ी देशों से बड़ी संख्या में निकले शरणार्थियों ने फिनलैण्ड में प्रवेश किया था।

रशिया से आने वाले शरणार्थियों पर फिनलैण्ड के नए प्रतिबंध - चार ‘क्रॉसिंग पॉईंटस्‌’ किए बंदरशिया-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर फिनलैण्ड ने नाटो में शामिल होने का निर्णय करने से इन दो देशों के संबंध बड़े खराभ हुए हैं। रशिया ने फिनलैण्ड के करीबी सीमा पर अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाने का निर्णय किया था। इसके बाद वर्णित सरहदी क्षेत्र से शरणार्थियों के झुंड़ आने की मात्रा भी बढ़ी थी। खाड़ी देशों से पहुंच रहे इन शरणार्थियों से रशिया सहयोग कर रही हैं, ऐसे दावे फिनलैण्ड की सरकार ने लगातार किए हैं। लेकिन, रशिया ने इन आरोपों को ठुकराया है।

रशिया की ऐसी आक्रामकता की वजह से फिनलैण्ड में चिंता का माहौल हैं। इसी कारण फिनलैण्ड ने रशियन सीमा पर बाड़ लगाने का निर्णय कुछ महीने पहले किया था। रशिया से आने वाले शरणार्थियों पर फिनलैण्ड के नए प्रतिबंध - चार ‘क्रॉसिंग पॉईंटस्‌’ किए बंद१३०० में से २०० किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ एवं सर्विलन्स कैमेरे लगाया जा रहा है। इसके लिए दो देशों की सीमा पर बने ‘एन्ट्री पॉईंटस्‌’ एवं इसके करीबी इलाकों का चयन किया गया है।

लेकिन शरणार्थियों की घुसपैठ इसके बावजूद होने से अन्त में फिनलैण्ड ने रशियन सीमा के चार ‘क्रॉसिंग पॉईंटस्‌’ बंद करने का निर्णय किया है। इसमें दक्षिणी सीमा के वालिमा, नुईजामा, इमात्रा और निराला के पॉईंटस्‌ का समावेश हैं। रशिया ने इस निर्णय पर नाराज़गी जताई हैं और फिनलैण्ड की सरकार द्विपक्षीय संबंध बिगाड़ रही हैं, ऐसा आरोप भी रशियन प्रवक्ता ने लगाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.