ईंधनसप्लाई क़ायम रखने के लिए युरोपीय महासंघ का अझरबैजान के साथ समझौता

बाकु – रशिया द्वारा रोकी जानेवाली ईंधनवायु सप्लाई की समस्या को सुलझाने के लिए युरोपीय महासंघ ने गतिविधियाँ शुरू की हैं। सोमवार को युरोपीय महासंघ और अझरबैजान के बीच ईंधनवायु की सप्लाई के सामंजस्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। इस समझौते के अनुसार, अझरबैजान युरोपीय देशों को होनेवाली ईंधनसप्लाई दोगुनी करनेवाला है। कुछ दिन पहले मध्य एशिया के कज़ाकस्तान ने भी युरोपीय देशों को ईंधनसप्लाई बढ़ाने का आश्वासन दिया था।

ईंधनसप्लाईयुरोपीय कमिशन की प्रमुख उर्सुला व्हॉन डेर लेयेन ने सोमवार को अझरबैजान का दौरा किया। इस समय अझरबैजान के राष्ट्राध्यक्ष इल्हाम अलियेव्ह के साथ हुई चर्चा के बाद ईंधनसप्लाई समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। इस समझौते के अनुसार, अझरबैजान अगले पाँच सालों में युरोपीय देशों को होनेवाली ईंधन सप्लाई को 20 अरब घनमीटर तक बढ़ानेवाला है। फिलहाल अझरबैजान युरोपीय देशों को प्रतिवर्ष तक़रीबन आठ अरब घनमीटर इतनी इंधनवायु की सप्लाई करता है।

रशियन ईंधन का इस्तेमाल टालने के लिए महासंघ द्वारा जारी प्रयासों में अझरबैजान यह अहम साझेदार है, इन शब्दों में कमिशन की प्रमुख लेयेन ने समझौते का स्वागत किया। अझरबैजान यह भरोसेमन्द ईंधन सहयोगी होने का दावा भी उन्होंने इस समय किया। रशियन ईंधन का इस्तेमाल कम करने के लिए युरोपीय महासंघ तथा सदस्य देशों ने कतार, अल्जिरिआ और युएई इन देशों के साथ भी ईंधनसमझौतें किये होने की बात सामने आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.