यूरोपिय महासंघ की मंदी से अमरीका को लाभ होगा – अमरिकी अखबार के लेख में किया दावा

वॉशिंग्टन – यूरोप में मंदी से अमरीका की अर्थव्यवस्था पर इसका ज्यादा असर नहीं पडेगा, बल्कि, लाभ ही होगा, यह दावा अमरिकी अखबार ‘वॉशिंग्टन पोस्ट’ के लेख में किया गया है। अमरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति फिलहाल काफी खराब है और यूरोपिय देशों में मंदी के आने से इसका सकारात्मक असर दिखाई देगा, ऐसा आर्थिक विशेषज्ञ डीन बेकर ने कहा है। पिछले महीने यूक्रेन युद्ध की वजह से अपने यूरोपिय प्रतिद्वंद्वी देशों का, उसमें भी जर्मनी जैसे ताकतवर प्रतिद्वंद्वी का सफाया करना ही अमरीका का ध्येय था, इस तरफ अमरिकी आर्थिक विशेषज्ञ मायकल हडसन ने ध्यान आकर्षित किया था।

अमरीका और यूरोपिय देशों ने प्रतिबंध लगाने के बाद रशिया को इससे लाभ होता दिखाई दे रहा है। पश्‍चिमी उत्पादनों का आयात करने के बजाय रशिया अब देश में ही उत्पादन को गति दे रही है। रशिया के ईंधन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय अमरीका और पश्चिमी देशों ने किया। इस वजह से रशिया को ईंधन के निर्यात से मिलने वाली आय कम होगी, यह अनुमान लगाया गया था। लेकिन, कम मात्रा में ईंधन निर्यात करके इससे रशिया अधिक कमा रही है, यह भी सामने आ रहा है।

दूसरी ओर कोरोना की महामारी, वैश्‍विक सप्लाई चेन में निर्माण हुई बाधाएँ और रशिया-यूक्रेन युद्ध के गंभीर परिणाम यूरोपिय अर्थव्यवस्था पर होने लगे हैं। कोरोना और सप्लाई चेन के संकट से बचने के लिए महासंघ ने भारी मात्रा में आर्थिक सहायता घोषित की थी। इससे अर्थव्यवस्था संभलेगी, यह उम्मीद जताई गयी थी। लेकिन, रशिया-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर स्थिति अधिक बिगड़ने लगी है। रशिया पर लगाए गए प्रतिबंध और ईंधन सप्लाई को रोककर रशिया ने इस पर दिए जवाब की वजह से यूरोप में ईंधन और बिजली की कीमतें विक्रमी स्तर तक उछली हैं। ईंधन की कीमतों में उछाल के कारण अन्य उत्पादनों पर भी असर पड़ा है और यूरोप का महंगाई निदेशांक नौं प्रतिशत तक पहुँचा है।

इस सबका असर यूरोपिय अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने लगा है और जर्मनी, फ्रान्स और इटली जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार कम होती दिख रही है। इन देशों के उत्पादन और सेवा क्षेत्र को भारी नुकसान पहुँचा है और इस क्षेत्र के निदेशांक  न्यूनतम स्तर पर पहुँचे हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के साथ कई वित्तसंस्थाओं ने यूरोपिय अर्थव्यवस्था मंदी में जाने के अनुमान हैं। अमरीका और यूरोप की अर्थव्यवस्थाएं जुड़ी हुई होने की वजह से अमरीका में भी इसकी गूंज सुनाई देने के संकेत प्राप्त हुए हैं। लेकिन, अमरिकी अधिकारी और आर्थिक विशेषज्ञ इसका अमरीका पर विशेष असर नहीं होगा, ऐसे दावे करने से आश्‍चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.