पुर्तुगाल के सैन्य नेटवर्क पर हुए सायबर हमले में नाटो की खुफिया जानकारी की चोरी

ब्रुसेल्स – नाटो के सदस्य देश पुर्तुगाल की सर्वोच्च सैन्य यंत्रणा के ‘कॉम्प्युटर नेटवर्क्स’ पर बड़ा सायबर हमला होने की जानकारी सामने आयी है। इस हमले में नाटो से संबंधित खुफिया जानकारी की चोरी हुई है। यह जानकारी इंटरनेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होने की बात भी सामने आयी है। पिछले दो महीनों में नाटो से संबंधित जानकारी पर हमला करके इसे सार्वजनिक करने का यह दूसरा अवसर साबित हुआ है। पिछले महीने यूरोप की शीर्ष रक्षा कंपनी ‘एमबीडीए सिस्टम्स’ के मिसाइल यंत्रणा की जानकारी हैकर्स ने चोरी करने की बात स्पष्ट हुई थी।

पुर्तुगाल के प्रमुख अखबार ने इस सायबर हमले की जानकारी सार्वजनिक की। इसके अनुसार पिछले कई महीनों में पुर्तुगाल की सर्वोच्च सैन्य यंत्रणा ‘ईएमजीएएफए’ के कम्प्युटर नेटवर्क्स पर ‘बोट्स’ की सहायता से हमले हो रहे थे। इन हमलों में नाटो की गतिविधियाँ और यंत्रणाओं से संबंधित जनकारी चोरी की गई। यह जानकारी इंटरनेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करायी गई है। अमरिकी यंत्रणाओं को इससे संबंधित जानकारी प्राप्त हुई थी। उन्होंने अपने दूतावास के माध्यम से पुर्तुगाल की सरकार तक यह जानकारी पहुँचाई। इसके बाद वर्णित घटना की जाँच शुरू हुई, ऐसा पुर्तुगाल ने कहा है।

नाटो ने इस घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है और पुर्तुगाल के अधिकारी आनेवाले कुछ दिनों में नाटो के मुख्यालय की यात्रा करेंगे, यह भी कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.