लीबियन सेना को तुर्की से हो रही हथियारों की आपुर्ति रोकने के लिए इजिप्ट और यूएई कर रहे है लीबियन बागियों की सहायता

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

त्रिपोली – संयुक्त राष्ट्रसंघ ने लगाए प्रतिबंध ठुकराकर तुर्की ने लीबिया की सराज हुकूमत को हथियारों की आपुर्ति करना जारी रखा है| तुर्की से हो रही हथियारों की यह तस्करी रोकने के लिए इजिप्ट और यूएई ने लीबिया के हफ्तार बागियों को सहायता प्रदान करने का निर्णय किया होने की जानकारी सामने आ रही है| इजिप्ट और यूएई ने लीबियन बागियों को नौसेना कमांडो का प्रशिक्षण देना शुरू किया है, यह दावा भी खाडी क्षेत्र के माध्यमों ने किया है| लीबिया की यह हथियारों की तस्करी समय पर रोकी नही तो इस देश में बडा संघर्ष शुरू होगा, यह इशारा अंतरराष्ट्रीय संगठन दे रही है|

लीबिया में युद्धविराम शुरू हो, यह निवेदन संयुक्त राष्ट्रसंघ ने किया है| यह युद्धविराम कामयाबी के साथ शुरू करने के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ ने दो हफ्ते पहले हुई बैठक में लीबिया के किसी भी गुट को हथियार प्रदान करने पर पाबंदी लगाई थी| यूरोपिय महासंघ ने भी यही निर्णय करके भूमध्य समुद्र में अपने विध्वंसक तैनात किए है| इससे लीबिया में हो रही हथियारों की तस्करी रोकी जाएगी, यह दावा किया जा रहा था

पर, अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात पर नजर रख रही जागतिक संगठन एवं वेबसाईट ने जारी की हुई जानकारी के अनुसार राष्ट्रसंघ ने रखे प्रतिबंध नाकाम साबित हुए है| पीछले कुछ हफ्तों में लीबिया के दोनों गुटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर से हथियार प्रदान हो रहे है, यह दावा एक वेबसाईट ने किया है| इनमें से लीबिया की सराज सरकार के लिए तुर्की से हो रही हथियारों की तस्करी की मात्रा काफी बडी होने का दावा हो रहा है|

पीछले महीने में इटली की यंत्रणाओं ने भूमध्य समुद्र में की हुई कार्रवाई में लीबिया की सराज सरकार के लिए हथियारों की तस्करी कर रहे लेबनीज जहाज को हिरासत में लिया था| इस जहाज पर रखें हथियार तुर्की ने प्रदान किए थे, यह भी जांच के दौरान स्पष्ट हुआ था| वही पीछले दो हफ्तों में लीबियन बागियों ने त्रिपोली बंदरगाह पर पहुंचा तुर्की का जहाज तहस नहस किया था| इस जहाज में हथियारों का भंडार होने का आरोप लीबियन बागियों ने कियाथा|

तुर्की से हो रही हथियारों की तस्करी रोकने के लिए एवं तुर्की की समुद्री गतिविधियों को जवाब देने के लिए इजिप्ट और यूएई ने लीबियन बागियों ने विशेष कमांडो प्रशिक्षण प्रदान करना शुरू किया है| हफ्तार बागियों का बडा दस्ता इजिप्ट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है| ऐसे में लीबियन बागियों को समुद्री कार्रवाई करने के लिए यूएई ने गश्तीपोत प्रदान करने का निर्णय किया है| इससे पहले लडाकू विमान और ड्रोन्स से सज्जित लीबियन बागी इस नए सहयोग से और भी ताकतवर होने की चिंता लीबियन माध्यम व्यक्त कर रहे है|

साथ ही तुर्की ने लीबिया की सराज सरकार को हथियारों की तस्करी की तो इजिप्ट, यूएई, सौदी अरब लीबियन बागियों को हथियारों से सज्जित कर रहा है, यह आरोप लीबियन मुखपत्र कर रहे है| रशिया और सौदी के कान्ट्रैक्ट सैनिक लीबियन बागियों समेत सराज सरकार के विरोध में संघर्ष कर रहे है, इस पर लीबियन माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे है| इस वजह से लीबिया में देखी जा रही अस्थिरता के लिए रशिया और अरब देश जिम्मेदार होने का आरोप भी लीबियन मुखपत्र रख रहे है|

इसी बीच, लीबिया के दोनों गुट बातचीत से विवाद का हल निकालें, यह निवेदन यूरोपियन देश कर रहे है| जर्मनी की चान्सेलर एंजेला मर्केल ने मंगलवार के दिन लीबियन बागी नेता जनरल खलिफा हफ्तार की भेंट करके यह निवेदन किया| पर, तुर्की एवं अन्य देशों से लीबिया के दोनों गुटों को हो रही हथियारों की सहायता देखें तो लीबिया में जारी संघर्ष और भी तीव्र होगा, यही दिख रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.