लीबियन सरकार की सहायता कर रहे तुर्की के जहाजों पर हमलें करेंगे – बागी नेता खलिफा हफ्तार ने धमकाया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरत्रिपोली: राजधानी त्रिपोली पर कब्जा करने में नाकाम होने से क्रोधित हुए बागी नेता जनरल खलिफा हफ्तार ने लीबियन सरकार की सहायता कर रहे तुर्की को लक्ष्य करने की धमकी दी है| लीबियन सरकार के लिए लष्करी सहायता ले-जा रहे तुर्की के जहाज और साथ ही लीबिया में तुर्की के लष्करी अधिकारियों पर हमलें करने की चेतावनी हफ्तार ने दी है| कुछ घंटे पहले हफ्तार के बागियों से अमरिकी हथियार बरामद करने की जानकारी लीबियन सरकार ने प्रसिद्ध की थी|

पिछले दो महीनों से जनरल खलिफा हफ्तार समर्थक बागी राजधानी त्रिपोली पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे है| हफ्तार बागियों ने त्रिपोली के नजदिक काफी क्षेत्र पर कब्जा किया था| लेकिन, अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन होनेवाले लीबियन सरकार ने बागियों के हमलें नाकाम करके राजधानी त्रिपोली पर नियंत्रण रखा है| इस वजह से बेचैन हुए जनरल हफ्तार ने लीबियन सरकार और उनके समर्थकों को करारा जवाब देने का ऐलान किया|

इस संघर्ष में तुर्की से लीबियन सरकार को बडी सहायता प्राप्त हो रही है, यह आरोप हफ्तार ने किया है| लीबियन सरकार को प्राप्त हो रही सहायता तोडने के लिए हफ्तार ने राजधानी त्रिपोली की हवाई एवं समुद्री सीमा तुर्की के लिए बंद की| इसके बावजूद तुर्की के जहाज और विमान त्रिपोली की दिशा में आते दिखाई दिए तो उनपर हमला करने के आदेश जनरल हफ्तार ने अपने नियंत्रण में होनेवाली वायुसेना को दिए है|

साथ ही इस संघर्ष में तुर्की के लष्करी ठिकाने और तुर्की का निवेश होनेवाली कंपनियां एवं परियोजनाओं पर हमलें करना कानूनी होगा, यह आदेश भी जनरल हफ्तार ने निकाले है| लीबिया में तैनात कुर्की के सैनिकों को भी नही छोडेंगे, ऐसा बागी नेता हफ्तार ने कहा है| लेकिन, लीबिया में तुर्की की सेना नही है ऐसा लीबिया के अंतर्गत रक्षामंत्रालय ने स्पष्ट किया है| साथ ही लीबियन कंपनियों में काम कर रहे तुर्की के कर्मचारियों की सुरक्षा यह सरकार की जिम्मेदारी रहेगी, यह भी अंतर्गत रक्षा मंत्रालय ने घोषित किया है|

तानाशाह गद्दाफी के मौत के बाद लीबिया में बनी गठबंधन की सरकार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन है| पिछले कुछ हफ्तों से लीबिया में शुरू हुए गृहयुद्ध में भी तुर्की के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय लीबियन सरकार का समर्थन कर रहे है| वही, रशिया हफ्तार बागियों का समर्थन कर रही है, ऐसे समाचार प्रसिद्ध हुए थे| ऐसे में ही हफ्तार बागियों के पास अमरिकी ‘जैवलिन’ यंत्रणा होने का आरोप लीबियन सरकार ने किया है|

कुछ घंटे पहले लीबियन सरकार ने हफ्तार बागियों से बरामद किए हथियारों के फोटो भी प्रसिद्ध किए| इनमें अमरिका की जैवलिन होने का आरोप लीबियन सरकार ने किया है| अमरिका के साथ ही चीन के बने रॉकेटस् भी हफ्तार बागियों से बरामद करने का ऐलान सरकार ने किया है|

इस दौरान तुर्की यह अपना मित्रदेश है और उसपर हुआ हमला युद्ध का ऐलान होगा, यह चिंता लीबिया की सरकार ने व्यक्त की है| साथ ही हफ्तार बागी तुर्की के हितसंबंधों पर हमलें करने से पहले हजार बार विचार करें, यह इशारा भी लीबिया की सरकार ने दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.