अमेरिकी नेताओं के स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की वजह से अकस्मात परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है – रशिया के सिक्योरिटी कौन्सिल के उपाध्यक्ष की चिंता

मास्को/वॉशिंग्टन – राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की उम्र और स्मृतीभ्रंश जैसी गंभीर समस्या एवं रक्षा मंत्री लॉईड ऑस्टिन की बिमारी के कारण परमाणु अमेरिका का रशिया के साथ ‘अकस्मात’ परमाणु युद्ध छिड़ सकता है, ऐसी चेतावनी रशिया ने दी है। रशिया के सिक्योरिटी कौन्सिल के उपाध्यक्ष मिखाईल पोपोव्ह ने यह चिंता जताई है। अब तो अमेरिका में ही राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की बढ़ती उम्र एवं उनके स्वास्थ्य का मुद्दा उठाकर इसपर चिंता जताई जारही है। पूर्व विदेश मंत्री हिलरी क्लिंटन ने भी बायडेन को लेकर जताई जा रही यह चिंता वैध होने का बयान किया है। बायडेन के शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल किए जा रहे है तभी उपराष्ट्राध्यक्ष कमला हैरिस ने यह दावा किया है कि वह अमेरिका का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।

अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की उम्र ८१ वर्ष हैं और उनकी उम्र का असर उनपर दिखाई देने की चर्चा अमेरिका में शुरू हुई है। वह स्मृतिभ्रंश की बिमारी से पीड़ीत होने की चिंता जताई जा रही है। अमेरिकी नेताओं के स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की वजह से अकस्मात परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है - रशिया के सिक्योरिटी कौन्सिल के उपाध्यक्ष की चिंतापूर्व विदेश मंत्री हिलरी क्लिंटन ने दो दिन पहले ही इश मुद्दे पर जताई जा रही चिंता वैध होने का बयान किया था। साथ ही अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष के अधिकृत निवास व्हाईट हाऊस के कर्मचारी फिलहाल इसी मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं, ऐसा हिलरी क्लिंटन ने कहा था। वहीं, अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव में बायडेन की उम्र का मुद्दा उठाकर प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार बायडेन सहित उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी को भी लक्ष्य कर रहे हैं। उसके आगे जाकर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के नियंत्रण में अमेरिका के परमाणु अस्त्र हैं और उनकी भूल अकस्मात परमाणु युद्ध शुरू करने की वजह बन सकती है, इस मुद्दे पर रशिया ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की उम्र और मानसिक स्वास्थ्य की समस्या सामने आने के साथ ही अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉईड ऑस्टिन बी बीमार होने की बात सामने आयी है। कुछ समय पहले अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। लेकिन, यह खबर सार्वजनिक नहीं की गई थी। साथ ही रक्षा मंत्री ऑस्टिन के शुरू इलाज की जानकारी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और विदेश मंत्री ब्लिंकन को भी नहीं थी, ऐसी खबरें भी माध्यमों में प्रसिद्ध हुई थी।

इस पृष्ठभूमि पर रशिया के सिक्योरिटी कौन्सिल के उपाध्यक्ष मिखाईल पोपोव्ह ने अमेरिकी नेताओं के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई इससे अकस्मात परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है, ऐसी चिंता जताई। कुछ दिन पहले अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन को दिए साक्षात्कार के दौरान रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने भी अकस्मात परमाणु युद्ध शुरू होने को लेकर आगाह किया था। इस पृष्ठभूमि पर पोपोव्ह ने नए से जताई यह चिंता ध्यान आकर्षित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.