युद्ध विराम की समय सीमा बढ़ाने के बावजूद सूड़ान में जोरदार संघर्ष जारी

– सौदी युद्ध विराम का नया प्रस्ताव पेश करेगा
– तुर्की के जंगी विमान पर हुई गोलीबारी

कैरो/खार्तूम – सुड़ान के गृहयुद्ध में फंसे विदेश नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध विराम की समय सीमा बढ़ाई गई थी। लेकिन, इसके बावजूद राजधानी खार्तूम और पड़ोस के ओंदूर्मान शहर में गोलीबारी और रॉकेट हमले हो रहे हैं। इस संघर्ष में मरनेवालों की संख्या अभी छुपाई गई है। लेकिन, सूड़ान से बाहर निकल रहे विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को खतरा होने की आलोचना की जा रही है। खार्तूम हवाई अड्डे पर खड़े तुर्की के जंगी विमान पर गोलीबारी हुई। अर्धसैनिक बल ने यह हमला किया है, ऐसा आरोप तुर्की की सेना ने लगाया। 

युद्ध विरामसूड़ान में शुरू हुए गृहयुद्ध के दो हफ्ते शुक्रवार को पूरे हुए। इस संघर्ष को रोकने के लिए अमरीका ने ७२ घंटों के लिए युद्ध विराम घोषित किया था। इस दौरान अमरीका, भारत, सौदी अरब, ब्रिटेन समेत अन्य देशों ने सूड़ान में फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए व्यापक अभियान शुरू किए। लेकिन, इन ७२ घंटों के साथ बाद में बढ़ाई समय सीमा के दौरान भी सेना और अर्धसैनिक बलों का संघर्ष जारी है। राजधानी खार्तूम युद्ध क्षेत्र बना है, और वहां स्थानिय लोग भी सुरक्षित नहीं रहे। 

गृहयुद्ध की वजह से विस्थापित हुए लाखों सूड़ानी पड़ोसी देशों में आश्रय पाने की कोशिश कर रहे हैं। सेना और अर्धसैनिक बलों के शुरू इस संघर्ष को रोकने के लिए पश्चिमी, अरब एवं अफ्रीकी देश कोशिश कर रहे हैं। सूड़ान का करीबी अरब देश सौदी अरब सेनाप्रमुख जनरल बुरहान और अर्धसैनिक बल प्रमुख जनरल दागलो को युद्ध विराम का नया प्रस्ताव देने की तैयारी में हैं। सूड़ान के दोनों गूट यह प्रस्ताव स्वीकारेंगे, यह उम्मीद जताई जा रही है।

लेकिन, यह प्रस्ताव प्राप्त होने से पहले सूड़ान में फंसे विदेशी नागकिं की सुरक्षा को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। पिछले दो हफ्तों के युद्ध विराम के दौरान विदेशी नागरिकों को बंदूक लगाकर लूटने की घटनाएं सामने आयी थी। संघर्ष के पहले दो दिनों में ही संयुक्त राष्ट्र संघ का कर्मचारी मारा गया था। साथ ही सौदी अरब के हवाई अड्डे पर रॉकेट हमले हुए थे। इस दौरान सौदी के नागरिक एवं अधिकारी हवाई अड्डे के क्षेत्र में थे ही नहीं और इसी कारण से वह बच गए थे. लेकिन, अब तो अपने नागरिकों की रिहाई के लिए खार्तूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे तुर्की के जंगी विमान पर गोलीबारी हुई। 

सेना के मालवाहक विमान के पंखों पर गोलीबारी होने से भारी नुकसान होने की जानकारी सामने आयी है। तुर्की के नागरिक विमान में बैठने की तैयारी में ही थे, तभी यह हमला हुआ। सूड़ान की सेना ने इसके लिए अर्धसैनिक बल को ज़िम्मेदार बताया है। साथ ही जनरल दागालो का विद्रोही सशस्त्र बल युद्ध विराम के लिए तैयार ना होने का आरोप भी सेना ने लगाया। अर्धसैनिक बल ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया बयान नहीं की है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से सूड़ान में जारी युद्ध विराम का अर्धसैनिक बल ने ही उल्लंघन किया है, ऐसा आरोप सेना लगा रही हैं। इसके साथ ही अर्धसैनिक बल को नवीनतम उन्नत हथियार कैसे प्राप्त हुए, यह सवाल भी सूड़ान की सेना उठा रही हैं।

इसी बीच गृहयुद्ध के कारण सूड़ान की तिज़ोरी खाली हो रही है, ऐसी चिंता जताई जा रही है। इसी अवसर पर अंतरराष्ठ्रीय समुदाय के सूड़ान स्थित हितसंबंधों की जरूरत एक दूसरे के विरोधी होने की जानकारी सामने आने लगी है। अमरीका और यूरोपिय मित्र देश एवं अरब देश भी सूड़ान के गृहयुद्ध में एक-दूसरे के विरोधी गुट में होने का दावा किया जा रहा है। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.