बुर्किना फासो के संघर्ष में ७३ की मौत

औगारु – बुर्किना फासो के पूर्वीय क्षेत्र में स्थित सैन्य ठिकाने पर किए गए आतंकी हमले में ३३ सैनिक मारे गए और १२ घायल हुए। इसके बाद सेना ने कार्रवाई शुरू करके कम से कम ४० आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है। इसी बीच पिछले कुछ दिनों से बुर्किना फासो की सेना पर हत्याकांड़ करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। 

बुर्किनापश्चिम अफ्रीका का बुर्किना फासो देश छोटे-बड़े आतंकवादी और चरमपंथी संगठनों ने कमज़ोर किया है। वर्ष २०१५ से बुर्किना फासो की सेना विद्रोही, आतंकवादी और सशस्त्र चरमपंथी गिरोहों के खिलाफ कार्रवाईओ कर रही हैं। इससे अबतक १० हज़ार से भी अधिक लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा २० लाख लोग विस्थापित हुए हैं। लगभग दो तिहाई देश बुर्किना फासो की सरकार के नियंत्रण में और अन्य हिस्सों पर इस देश के गिरोह राज कर रहे हैं।

इस देश की सेना भी अपनी सरकार पर नाराज़ होने का दावा किया जा रहा हैं। पिछले साल में दो बार सेना की सरकार विरोधी विद्रोह करने की साज़िश को नाकाम किया गया। सरकार पर भ्रष्टाचार के और सेना पर हत्याकांड़ करने के आरोप लगाए जाने से बुर्किना फासो की जनता बेहाल हुई हैं। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.