युक्रेन को लेकर उकसाने वाले बयान जारी ना करें – फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष की ज्यो बायडेन को नसीहत

पॅरिस/वॉशिंग्टन/मॉस्को – पश्चिमी देश युक्रेन के मुद्दे पर उकसानेवाले बयान जारी ना करें, ऐसे आक्रामक शब्दों में फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमॅन्युअल मॅक्रॉन ने नसीहत दी है। मॅक्रॉन का यह बयान, अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन के बारे में किए बयानों पर आई प्रतिक्रिया है। मैंने ऐसा बयान कभी भी ना किया होता, ऐसी फटकार भी मॅक्रॉन ने बायडेन को लगाई। बायडेन के बयानों पर अमरिकी सांसदों ने भी नाराज़गी ज़ाहिर की होकर, राष्ट्राध्यक्ष ‘स्क्रिप्ट’ के साथ प्रामाणिक रहें, ऐसी प्रतिक्रिया दी है।

युक्रेन को लेकर उकसाने वाले बयान जारी ना करें - फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष की ज्यो बायडेन को नसीहतशनिवार को पोलैंड में हुए एक कार्यक्रम के दौरान अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष के विरोध में आक्षेपार्ह बयान किया। ‘युक्रेन पर हमला करनेवाले पुतिन कसाई हैं। रशिया युक्रेन में कभी भी विजयी ना हो पाएगा। पुतिन इसके आगे सत्ता में नहीं रह सकते’, ऐसा अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने कहा। इस समय बायडेन ने यह दावा किया था कि युक्रेन का युद्ध यह रशिया की रणनीतिक असफलता है।

इसमें पुतिन का ‘कसाई’ ऐसा किया गया उल्लेख और रशिया में सत्ता बदलाव के संदर्भ में किए बयानों को लेकर रशिया समेत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तीव्र प्रतिक्रिया आई है। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने किया बयान बहुत ही चिंताजनक होकर, इसके बाद उनके बयानों पर बारीक़ी से नज़र रखी जाएगी, ऐसा पुतिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोव्ह ने डटकर कहा। फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष मॅक्रॉन ने भी बायडेन के बयानों पर नाराज़गी ज़ाहिर की।

‘पश्चिमी देशों ने युक्रेन संघर्ष के संदर्भ में बयान करते समय उचित नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। मैंने पुतिन के प्रति इस तरह बयान ना किया होता। युक्रेन के संदर्भ में हम लगातार उनके साथ चर्चा कर रहे हैं। रशिया ने युक्रेन में शुरू किया संघर्ष बिना किसी उकसावे के रोकना है, इसका एहसास सबको होना चाहिए’, इन शब्दों में मॅक्रॉन ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया दी।

बायडेन के बयान पर अमरीका की ओर से भी लगातार खुलासे देना जारी है। रविवार को विदेश मंत्री अँथनी ब्लिंकन तथा व्हाईट हाऊस द्वारा किए गए खुलासे के बाद, सोमवार को फिर एक बार स्वतंत्र निवेदन जारी किया गया। उसमें रशिया में सत्ता बदलाव करवाने का अमरीका का किसी भी प्रकार का इरादा ना होकर, बायडेन का बयान भावनिक था, ऐसा स्पष्टीकरण दिया गया है। लेकिन अमरिकी सांसदों ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को आड़े हाथ लिया होकर, बायडेन ने दायरे से बाहर जाकर बयान करना टालना चाहिए, ऐसी फटकार रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.