रशियन ईंधन क्षेत्र पर नज़र रखने वाली चीन की गश्तपोत को वियनतनाम ने खदेडा

हनोई – साउथ चाइना सी के पूरे क्षेत्र पर अपना अधिकार होने का दावा करने वाले चीन ने रशिया के ईंधन क्षेत्र में घुसपैठ करने का कांड किया। चीन के तटरक्षक बल के जहाज़ ने रशिया के ईंधन क्षेत्र के करीब से सफर करके उस पर नज़र रखी थी। अपनी समुद्री सीमा में चीन की इस घुसपैठ की वजह से गुस्सा हुए वियतनाम ने अपने विध्वंसक वहां भेजकर चीन के जहाज़ को पीछे हटने के लिए मज़बूर किया। लेकिन, इसकी वजह से चीन रशिया के ईंधन क्षेत्र पर भी नज़रें जमाए होने की बात दिख रही है।

वियतनाम ने अपनी समुद्री सीमा के नैसर्गिक ईंधन वायु का खनन करने का ठेका मित्र देशों को दिया है। पिछले कुछ सालों से रशिया ने वियतनाम के ऐसे दो ब्लॉक्स में खनन शुरू किया है। लेकिन, पूरे साउथ चाइना सी पर अधिकार जताने वाला चीन रशिया समेत अन्य देशों के ईंधन क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा है, ऐसा आरोप वियतनाम ने लगाया है। शनिवार को चीन की गश्तपोत ने ऐसी ही हरकत की। ऐसे में तुरंत अपना विध्वंसक भेजकर चीन के गश्तपोत को खदेडा गया, यह जानकारी वियतनाम ने साझा की।

पिछले साल से चीन के तटरक्षक बल के जहाज़ों ने रशियन ईंधन क्षेत्र में कम से कम ४० बार घुसपैठ की है। चीनी जहाज़ों की गतिविधियां वियतनाम और मित्रदेशों के हित के लिए खतरा साबित हो रहे हैं, ऐसा आरोप वियतनाम सरकार लगा रही है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.