चीन के चार जहाज़ों की ताइवान के करीब गश्त

ताइपे – पिछले २४ घंटों में चीन की नौसेना के चार जहाज़ों ने हमारी समुद्री सीमा के करीब गश्त लगाई है, ऐसा आरोप ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने लगाया। इसके साथ ही ताइवान ने भी अपने विध्वंसक भेजकर चीनी जहाज़ों को पीछे हटने  के लिए मज़बूर किया। इस महीने चीन के ३१६ लड़ाकू विमान और ९७ विध्वंसकों ने ताइवान के हवाई एवं समुद्री सीमा के करीब से यात्रा करने का आरोप ताइवान ने लगाया है।

चीन ने हमारे खिलाफ ‘ग्रे ज़ोन वॉरफेअर’ शुरू किया है, ऐसा आरोप ताइवान लगा रहा है। इसकी वजह से चीन सीधे नहीं बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से युद्ध कर रहा है, ऐसा आरोप ताइवान ने लगाया है। इसके लिए चीन ने पिछले कुछ महीनों से ताइवान के समुद्री क्षेत्र में अपने विध्वंसक और विमानों की घुसपैठ बढ़ाई थी। इस महीने चीन के विमान और विध्वंसकों ने खतरनाक ढ़ंग से गश्त की मात्रा बढाई है, ऐसा ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है।

इसी बीच, चीन को ताइवान के साथ सीधे युद्ध नहीं छेड़ना है बल्कि, ‘ग्रे ज़ोन वॉरफेअर’ या साइबर हमलों के ज़रिये ताइवान को घेरना है, ऐसा दावा अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक कर रहे हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.