सेंकाकू द्वीपसमूह समुद्री क्षेत्र में चीन ने भेजे २३० जहाज़

टोकिओ/बीजिंग, दि. ८ (वृत्तसंस्था) – ‘सेंकाकू’ द्वीपसमूह के क्षेत्र में चीन द्वारा की जा रही गतिविधियों का क़रारा जवाब दिया जाएगा, ऐसी चेतावनी जापान द्वारा दी गई थी| जापान की इस चेतावनी को चुनौती देते हुए चीन ने, इसी समुद्री क्षेत्र में २३० नौकाएँ तथा लड़ाकू विमान रवाना किये|

china-sea-japan-senkaku-warship- सेंकाकू द्वीपसमूहचीन की इस कार्रवाई पर भड़के हुए जापान ने नाराज़गी जताते हुए, चीन इस क्षेत्र में तनाव स्थिति पैदा ना करें, अन्यथा जापान से क़रारा जवाब मिलेगा, ऐसी चेतावनी जापान ने दी|

जापान के विदेश मंत्रालय ने दी हुई जानकारी के अनुसार, ‘ईस्ट चायना सी’ के सेंकाकू द्वीपसमूह के समुद्री क्षेत्र में, चीन के तटरक्षक बल की छ: गश्तीनौकाएँ और २२० से भी अधिक मछुआरों की नौकाओं ने एक ही साथ घुसपैंठ की थी| जापान ने इस समुद्री क्षेत्र में, चीन के मछुआरों की नौकाओं को मर्यादित संख्या में और विशिष्ट सीमारेखा तक मछली पकड़ने की अनुमती दी है| लेकिन गत शनिवार को चीन ने, ‘सेंकाकू’ द्वीपसमूहों की सीमा में बड़ी संख्या में मछुआरों की नौकाओं को भेज़ दिया, ऐसी आलोचना जापान के विदेश मंत्रालय ने की है|
इन मछुआरों की नौकाओं के साथ चीन के तटरक्षक बल की छ: नौकाएँ भी थीं| इनमें से तीन गश्तीनौकाएँ हथियारों से लैस थीं, ऐसी जानकारी जापान ने दी| इसे देखते हुए, इस समुद्री क्षेत्र में संघर्ष के लिए चीन ने पूरी तैयारी कर ली थी, ऐसा दावा किया जाता है| साथ ही, चीन ने ‘ईस्ट चायना सी’ के विवादास्पद समुद्री क्षेत्र में ‘गॅस एक्सप्लोरेशन प्लॅटफोर्म’ पर रड़ार को कार्यान्वित किया है| गश्ती नौकाओं पर बिठाये जानेवाले रड़ार को गॅस प्लॅटफॉर्म पर कार्यान्वित करके चीन अलग ही संकेत दे रहा है, ऐसी आलोचना जापान की मीड़िया कर रही है|

चिनी नौकाओं ने की घुसपैंठ के बाद, जापान के उपविदेशमंत्री ‘शिनसुके सुगिआमा’ ने, जापान में रहनेवाले चीन के राजदूत ‘चेंग योंगहुआ’ को समन्स जारी किए| सेंकाकू क्षेत्र में अपनी नौकाओं की घुसपैंठ पर चीन खुलासा करें, ऐसी माँग जापान के विदेश मंत्रालय ने की| इसपर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ‘हुआ चुनयिंग’ ने जवाब देते हुए, सेंकाकू द्वीपसमूह और आसपास के समुद्री क्षेत्र पर चीन का संप्रभुत अधिकार है| इन्हीं अधिकारों की कक्षा में रहकर चीन ने अपनी नौकाओं को भेजा था, ऐसा चुनयिंग ने स्पष्ट किया|

इसके बाद सोमवार को भी, चीन की १४ नौकाओं ने फिर एक बार जापान के समुद्री क्षेत्र में घुसपैंठ की, ऐसा आरोप जापान ने किया है| पिछले सप्ताह के दौरान, चीन की नौकाओं ने १४ बार जापान के समुद्री क्षेत्र में घुसपैंठ की है, ऐसा आरोप जापान के कॅबिनेट सेक्रेटरी ‘योशिहिदे सुगा’ ने किया| चीन ‘ईस्ट चायना सी’ में तनाव भड़काने का काम ना करें, ऐसा आवाहन सुगा ने किया| जापान हालाँकि चीन के साथ सुलह करने की कोशिश में है, लेकिन फिर भी चीन की गतिविधियों को जापान करारा जवाब दे सकता है, ऐसी चेतावनी भी जापान ने दी है|

जापान के ‘रक्षामंत्री पद’ पर ‘टोमोमी इनाडा’ के चयन के बाद चीन में बेचैनी छायी है| पिछले सप्ताह इनाडा ने, जापान के रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी हाथ लेने के बाद चीन और उत्तर कोरिया को चेतावनी दी थी| चीन के साथ लष्करी सहयोग बढ़ाने के लिए जापान कोशिश करेगा| लेकिन चीन ने जापान के समुद्री क्षेत्र में घुसपैंठ जारी रखी, तो फिर चीन को उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा, ऐसी चेतावनी इनाडा ने दी थी| इनाडा की इसी चेतावनी के बाद चीन की गतिविधियाँ और भी तेज़ हो गई हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.