पॅरिस पर आतंकवादी हमले की एक और साजिश नाक़ाम : साज़िशकर्ता अफ़गानी निर्वासित गिरफ़्तार

पॅरिस, दि. ७ (वृत्तसंस्था) – पिछले दो सालों में क़रीब १० आतंकवादी हमलों का झटका सहनेवाले फ्रान्स में एक और नये आतंकवादी हमले की साज़िश नाक़ाम की गयी है|

france-security - आतंकवादी हमले की एक और साजिश नाक़ामइस मामले में, फ्रेंच सुरक्षा एजन्सियों ने एक अफगान निर्वासित को गिरफ्तार कर लिया है| पिछले दो महीनों से यह संदिग्ध आतंकवादी पॅरिस में वास्तव्य कर रहा था, ऐसी जानकारी दी गयी है| इस हमले की पृष्ठभूमि पर ही, फ्रान्स के ‘लिले’ और ‘नीस’ शहर में होनेवाले दो बड़े समारोह रद कर दिये गये हैं| स्थानिक प्रशासन द्वारा यह जानकारी दी गयी| वहीं, रिओ ऑलिंपिक के लिए ब्राझील आये हुए फ्रेंच राष्ट्राध्यक्ष ने, ‘देश पर हो रहे आतंकवादी हमलों का सन २०२४ के ऑलिंपिक की फ़्रान्स की दावेदारी पर कोई असर नहीं होगा’ ऐसा स्पष्ट किया है|

जनवरी २०१५ में ‘चार्ली हेब्दो’ पर हुए हमले के बाद, फ्रान्स में एक के बाद एक आतंकवादी हमले हो रहे हैं| पिछले महीने, नीस और नॉर्मंडी में हुए आतंकवादी हमलों में क़रीबन ८६ लोगों की मौत हुई है| इन हमलों के बाद फ्रान्स सरकार ने, देश में लागू की आपातकालिन स्थिती को सन २०१७ तक बढाने का फैसला लिया| राजधानी पॅरिस के साथ देश के कई हिस्सों में, रक्षा पथकों के साथ ही सशस्त्र जवानों की टुकड़ियाँ भी तैनात कर दी गयी हैं| देश में ‘नॅशनल गार्ड’ की स्थापना की भी तैयारी शुरू की गयी है|

इस पृष्ठभूमि पर, देश में आतंकवाद के खिलाफ चलाया जानेवाला अभियान और तेज़ कर दिया गया है। इस अभियान के अंतर्गत, फ्रेंच सुरक्षा एजन्सियों द्वारा कुछ दिन पहले एक संदिग्ध आतंकवादी का छायाचित्र प्रकाशित किया गया था| यह संदिग्ध, अफगानिस्तान से आया निर्वासित है, ऐसी जानकारी दी गयी थी| फ्रेंच पुलिस ने शुक्रवार को की कार्रवाई में, राजधानी पॅरिस के उत्तरी इलाक़े से इस संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ़्तार किया|

hollande‘संदिग्ध आतंकवादी पिछले दो महीनों से राजधानी पॅरिस में है| इस अवधि में, उसके द्वारा आतंकवादी हमलों की योजना बनायी गयी होने की आशंका है| आनेवाले समय में पॅरिस पर हमले करने की यह योजना हो सकती है’, ऐसी जानकारी फ्रेंच सुरक्षा एजन्सियों ने दी| अफगान निर्वासित की गिरफ़्तारी के बाद, ‘राजधानी पॅरिस में होनेवाले हमलों की साज़िश नाक़ाम हुई’ ऐसा दावा भी अधिकारियों ने किया|
इस दौरान, ‘देश में बढ़ते आतंकवादी हमलों के चलते, ‘लिले’ और ‘नीस’ शहर में होनेवालें लोकप्रिय कार्यक्रम रद कर दिये गये हैं| लिले शहर में ‘ग्रँड ब्रॅडरी द लिले’ नाम का एक अनोख़ा बाज़ार आयोजित किया जाता है| उसपर पाबंदी लगायी गयी है’ ऐसी जानकारी महापौर मार्टिन ऑबी ने दी| इस बाजार के लिए संभवत: होनेवाले ख़तरे को देखते हुए यह फ़ैसला किया गया, ऐसा उन्होंने कहा| उसी समय, नीस में होनेवाली ‘युरोपिअन रोड सायकलिंग चॅम्पियनशिप्स’ भी रद कर दी गयी हैं|

फ्रान्स में आतंकवाद का ख़तरा दिखायी देने के बावजूद भी, राष्ट्राध्यक्ष फ्रँकोईस हॉलांदे ने देश सुरक्षित होने का दावा किया है| ब्राझील में ऑलिंपिक स्पर्धा के लिए दाख़िल हुए हॉलांदे ने कहा कि उनका देश आतंकवाद का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है| इस ख़तरे का असर, सन २०२४ में फ़्रान्स में ऑलिंपिक आयोजित करने की कोशिशों पर नहीं हो सकता’ ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया| ऑलिंपिक के लिए दावेदारी कर रहें हर शहर को आतंकवाद का ख़तरा होने की बात भी उन्होंने की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.