चीन ने ताइवान पर हमला किया तो अमरीका यूक्रैन से अलग भूमिका अपनाएगी

– पेंटॅगॉन के अधिकारी का दावा

china-taiwan-us-ukraine-pentagon-1वॉशिंग्टन – पिछले १७ दिनों से यूक्रैन रशिया के जोरदार हमलो का सामना कर रहा है| लेकिन, अमरीका अभी भी यूक्रैन की उम्मीद के अनुसार सहायता करने के लिए तैयार नहीं| बायडेन प्रशासन के इस रवैये को ध्यान में रखते हुए रशिया की राह पर चलकर ही चीन आगे ताइवान पर हमला करेगा, ऐसे इशारे अमरिकी नेता एवं सैन्य विश्‍लेषक दे रहे हैं| लेकिन, यूक्रैन के संघर्ष से अमरीका ने बड़ी सीख प्राप्त की है, यह दावा पेंटॅगॉन कर रहा है| इस वजह से आनेवाले दिनों में चीन ने यदि ताइवान पर हमला किया तो उस समय अमरीका की भूमिका यूक्रैन से अलग होगी, यह वादा पेंटॅगॉन ने किया है|

पिछले महीने रशिया ने यूक्रैन पर हमला करने के बाद चीन ताइवान को लक्ष्य करेगा, ऐसी बड़ी चर्चा माध्यमों में हो रही थी| चीन ने यूक्रैन के मुद्दे पर रशिया का समर्थन किया है और रशिया ने भी ताइवान मामले में चीन का समर्थन किया था| चीन आगे रशिया के नक्शेकदम पर चलकर ताइवान के खिलाफ कार्रवाई करने का कदम उठाएगा, ऐसें दावे ताइवान ने ही किए थे|

china-taiwan-us-ukraine-pentagon-2लेकिन, चीन के विदेश मंत्रालय ने ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है और इसकी तुलना यूक्रैन से नहीं हो सकती, यह इशारा दिया था| इसके अलावा, चीन अपनी अखंड़ता से समझौता नहीं करेगा, यह कहकर चीन ने ताइवान को लेकर अमरीका और मित्रदेशों को इशारा दिया था| बायडेन प्रशासन ने ताइवान के लिए सैन्य सहायता का ऐलान करके चीन के इशारे का जवाब दिया था|

लेकिन, आनेवाले दिनों में चीन ने ताइवान पर हमला किया तो अमरीका यूक्रैन की तरह ताइवान को भी सैन्य सहायता नहीं देगी, ऐसी चिंता कुछ विश्‍लेषकों ने व्यक्त की थी| लेकिन, अमरीका के रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन के इंडो-पैसिफिक विभाग की उपमंत्री एली रैटनर् ने यूक्रैन संघर्ष से बायडेन प्रशासन ने बड़ी सीख लेने की बात सिनेट की आर्मड् सर्विसस समिती के सामने कही है|

चीन की बढ़ रही सुरक्षा संबंधित चुनौतियों की पृष्ठभूमि पर ‘इंडो-पैसिफिक’ क्षेत्र पेंटॅगॉन के लिए प्राथमिक स्तर पर होने का बयान रैटनर् ने किया| ताइवान के मुद्दे पर बोलते हुए रैटनर ने यह वादा किया कि, चीन के हमलों का जवाब देने के लिए अमरीका ताइवान को हथियारों से सज्जित करने के लिए और ताइवान की सुरक्षा मज़बूत करने के लिए सहायता प्रदान करेगी| 

Leave a Reply

Your email address will not be published.