पाकिस्तान में चीन कोरोना से सैकड़ों गुना घातक विषाणु विकसित कर रहा हैं – पश्‍चिमी खोज पत्रकार का दावा

न्यूयॉर्क – ‘मानव जात के लिए खतरा साबित होनेवाले विषाणु का निर्माण चीन कर रहा हैं| पिछले दो साल से भी अधिक समय में पूरे विश्‍व में कोहराम मचा रहें कोरोना से भी यह विषाणु सैकड़ों गुना घातक होंगे, ऐसा दावा खोज पत्रकार एंथनी क्लैन ने किया| कोरोना के उद्गम स्थान के तौर पर कुख्यात हुए चीन की वुहान लैब इसमें शामिल हैं| चीन इस संहारक विषाणु का निर्माण पाकिस्तान में कर रहा हैं, यह आरोप क्लैन ने लगाया|

शोधपत्रकारिता के लिए प्रसिद्ध एंथनी क्लैन ने ‘द क्लैक्सॉन’ नामक वेबसाईट के लिए लिखे लेख में यह कहा है कि, चीन कोरोना से भी खतरनाक विषाणु तैयार कर रहा हैं| चीन की शासक कम्युनिस्ट पार्टी और पाकिस्तान की सेना इस विषाणु के निर्माण में शामिल हैं| इसके लिए चीन ने पाकिस्तान में आधुनिक वैद्यकीय लैब का निर्माण किया है, यह जानकारी भी क्लैन ने साझा की| चीन की ‘वुहान इन्स्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी’ और पाकिस्तान सेना के नियंत्रण की ‘डिफेन्स सायन्स ऍण्ड टेक्नॉलॉजी ऑर्गनाइजेशन’ (डीईएसटीओ) इसमें शामिल हैं|

इस लैब में तैयार किया जा रहा विषाणु कोरोना से भी सैकड़ों गुना अधिक तेज़ी से फैलने की क्षमता रखता हैं और यह जानलेवा होने का दावा क्लैन ने किया| चीन और पाकिस्तान संयुक्त कोशिश से चला रही यह सैन्य लैब ‘बायो सेफ्टी लेवल ४’ वर्ग की हैं| अंतरराष्ट्रीय मानांकन के अनुसार ४ मुख्य वर्ग में लैब्स का निर्माण किया जाता हैं| इनमें से ४ थे वर्ग की लैब में खतरनाक और फैलनेवाले विषाणु पर काम किया जाता हैं, यह जानकारी देकर क्लैन ने पाकिस्तान में बनी चीन के इस लैब को लेकर इशारा दिया|

चीन के वुहान लैब के जैव वैज्ञानिक पाकिस्तान में खतरनाक विषाणु तैयार कर रहे हैं, इन आरोपों की पुष्टी होने लगी हैं| चीन और पाकिस्तान के इस सैन्य लैब का संज्ञान लिए बिना इसे अनदेखा किया तो, इसके बड़े खतरनाक परिणाम आगे के दिनों में सामने आएँगे| पूरे विश्‍व को इससे खतरा बन सकता हैं, ऐसा इशारा सिंगापूर स्थित अभ्यासगुट के वरिष्ठ विश्‍लेषक रायन क्लार्क ने दिया| यह विषाणु यानी पाकिस्तान ने तैयार किया बायो वेपन यानी जैव हथियार होने का आरोप क्लार्क ने लगाया| पाकिस्तान की तरह चीन के कुनमिंग लैब में भी ऐसें विषाणु का निर्माण शुरू हैं| इसओर भी अंतरराष्ट्रीय संगठन अनदेखा कर रही हैं, यह आरोप क्लार्क ने लगाया|

पिछले दो सालों से विश्‍वभर में कोहराम मचा रहा कोरोना अबतक साठ लाख से भी अधिक लोगों की मृत्यू का कारण बना हैं| कोरोड़ो लोग आज़ भी कोरोना के अलग अलग वेरिएंट से संक्रमित हुए हैं| चीन की वुहान लैब कोरोना का उद्गम स्थान होने के आरोप पहले भी हुए थे| चीन से भागे वैद्यकीय अधिकारी दावा करके इससे संबंधित सबुत अपने पास होने का बयान किया था| इसी बीच कोरोना यानी चीन का जैव हथियार होने का गंभीर आरोप अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने लगाया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.