ब्रिक्स संगठन मुद्रा कोश, वर्ल्ड बैंक के लिए रणनीतिक विकल्प साबित हो रही हैं – ब्राज़ील के राष्ट्राध्यक्ष लुला दा सिल्वा

न्यूयॉर्क दि – ‘वैश्विक अर्थव्यवस्था का व्यवस्थापन कर रहे मुद्रा कोश एवं वर्ल्ड बैंक जैसी आर्थिक संगठन विफल हो रही हैं। ऐसे में विकासशील देशों के साथ सहयोग मज़बूत करने के लिए ‘ब्रिक्स’ संगठन रणनीतिक व्यासपीठ बन रही हैं’, ऐसा ऐलान ब्राज़ील के राष्ट्राध्यक्ष लुला दा सिल्वा ने किया। संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में बोलते हुए उन्होंने हाल ही में ‘ब्रिक्स’ का हिस्सा हुए छह देशों का दाखिला दिया। 

ब्रिक्स संगठनअंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोश और वर्ल्ड बैंक के फिसलते प्रभाव के लिए यही संगठन ज़िम्मेदार होने का आरोप ब्राज़ील के राष्ट्राध्यक्ष ने लगाया। यह आर्थिक संगठन एवं वित्तसंस्थाओं ने विकसित एवं विकासशील देशों के प्रति दिखाई असमानता इसकी वजह होने का दावा राष्ट्राध्यक्ष लुला ने किया। इसके लिए ब्राज़ील के राष्ट्राध्यक्ष ने मुद्रा कोश ने मुहैया की हुई आर्थिक सहायता पर ध्यान आकर्षित किया। वर्ष २०२२ में मुद्रा कोश ने यूरोपिय देशों को १६० अरब डॉलर की आर्थिक सहायता मुहैया की। इसके सामने विकासशील अफ्रीकी देशों को मात्र ३४ अरब डॉलर की सहायता प्रदान करने की याद ब्राज़ील के राष्ट्राध्यक्ष ने बयान की। 

ब्रिक्स संगठनमुद्रा कोश एवं वैश्विक बैंक के इस दूजाभाव के कारण ही विकासशील एवं ग्लोबल साउथ का हिस्सा होने वाले देश रशिया, भारत, चीन, ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका का समावेश होने वाली ‘ब्रिक्स’ की ओर रुख कर रहे हैं, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष लुला ने कहा। पश्चिमी देशों के प्रभाव में होने वाली इन्हीं संगठनों के कारोबार की वजह से छह नए देश ‘ब्रिक्स’ में शामिल हुए हैं, ऐसा लुला ने कहा। ब्रिक्स यह विकासशील देशों के लिए व्यासपीठ उपलब्ध कर रही संगठन हैं और पिछले महीने छह नए देशों का समावेश होने से ब्रिक्स अपना आर्थिक, राजनीतिक और भौगोलिक उद्देश्य प्राप्त करने में सफल हुई, ऐसा दावा ब्राज़ील के राष्ट्राध्यक्ष ने किया।

कुछ दिन पहले दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ‘ब्रिक्स’ की बैठक में इस संगठन का विस्तार करने का निर्णय हुआ। इसके अनुसार अर्जेंटीना, इथियोपिया, इजिप्ट, ईरान, यूएई और सौदी अरब इन देशों को ‘ब्रिक्स’ की सदस्यता प्रदान की गई। ब्रिक्स का यह विस्तार पश्चिमी देशों के लिए चुनौती होने की चेतावनी पश्चिमी विश्लेषकों ने दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.