अमरिका पर हमला करना ईरान का ‘अधिकारिक अंत’ साबित होगा – राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/तेहरान – ‘यदि ईरान ने अमरिका के विरोध में युद्ध शुरू किया, अमरिका पर हमला किया तो वह ईरान का अधिकारिक अंत ‘ऑफिशिअल एन्ड’ साबित होगा| ऐसे में इसके आगे अमरिका को धमकाने की गलती ईरान कभी ना करें’, यह वक्तव्य करके अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने दुनियाभर में खलबली मचाई है| अमरिका कभी भी ईरान को परमाणु अस्त्र प्राप्त करने नही देगी, यह ऐलान भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया है| ऐसे में अमरिका के ऐसे वक्तव्य से ईरान का अंत नही होगा, यह फटकार ईरान के विदेशमंत्री जावेद झरिफ इन्होंने लगाया है|

पिछले कुछ दिनों से ईरान के लष्करी अधिकारी पर्शियन खाडी में अमरिकी युद्धपोतों को लक्ष्य करने की धमकियां दे रहे है| ईरान ने होर्मुझ की खाडी में तैनात की हुई गश्तीपोतों पर मिसाइल तैनात किए है, यह दिखानेवाले फोटो भी प्रसिद्ध किए है| साथ ही इस्रायल, सौदी अरब और खाडी क्षेत्र में अमरिका के मित्रदेशों पर हमलें करने के लिए ईरान ने इराक, सीरिया, गाजापट्टी में भी मिसाइल तैनात किए है, यह जानकारी भी उजागर हुई है| ईरान की इन बढती लष्करी गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ईरान को धमकाया है|

अमरिका को धमकाने की गलती ईरान ना करें, यह चेतावनी भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दी है| साथ ही अमरिका पर हमला करना ईरान के अंत की वजह साबित होगी, इसका एहसास राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दिलाया है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने सोशल मीडिया के जरिए दी हुई इस चेतावनी से पूरी दुनिया में खलबली मची है| ऐसे में अमरिका के एक समाचार चैनल ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की मुलाकात प्रसिद्ध की है| इस मुलाकात में बोलते समय कुछ भी हो, पर ईरान को परमाणु अस्त्र प्राप्त करने नही देंगे, यह राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने स्पष्ट किया|

‘हमें ईरान के साथ संघर्ष नही चाहिए| पर, यदि ईरान ही वैसी स्थिति निर्माण करता है तो ईरान को परमाणु अस्त्र प्राप्त करने से रोकने के लिए अमरिका को भी कदम उठाने होंगे’, यह इशारा ट्रम्प ने इस मुलाकात के जरिए दिया|

अमरिका के विरोध में युद्ध शुरू किया तो ईरान की अर्थव्यवस्था को सबसे बडा झटका लगेगा| सबसे अहम यह है की ईरान को जानोमाल का बडा नुकसान भुगतना होगा, यह चेतावनी से भरा दावा भी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने किया| अमरिका की प्रमुख गुप्तचर यंत्रणा ‘सीआईए’ के भूतपूर्व प्रमुख डेव्हिड पेट्रॉस इन्होंने भी ईरान को चेतावनी दी है| ‘कोई भी कदम उठाने से पहले ईरान ठिक से विचार करें| गलत निर्णय खाडी क्षेत्र आग में धकलने की वजह हो सकता है’, यह भी पेट्रॉस ने कहा है|

इस दौरान, ईरान के विदेशमंत्री जावेद झरिफ ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने दी चेतावनी को जवाब दिया| ‘पिछले कई वर्षों से अमरिका ने थोंपे आर्थिक आतंकवाद के विरोध में ईरान डटकर खडा है| इस वजह से ट्रम्प किसी भी प्रकार का वक्तव्य करें, लेकिन उससे ईरान का अंत नही होगा| ईरान को ना धमकाए, बल्कि ईरान का आदर करें’, यह फटकार झरिफ इन्होंने लगाई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.