ईरान के साथ किए परमाणु अनुबंध से हट गए तो यह अमरिका की युद्ध की घोषणा साबित होगी – फ़्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इम्यानुअल मैक्रॉन

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

पॅरिस – “अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ईरान के साथ किए परमाणु अनुबंध से पीछे हट गए तो वह युद्ध की घोषणा साबित होगी। इस वजह से अकल्पनीय चीजें बाहर आने वाला ‘पँडोराज बॉक्स’ खुल जाएगा”, ऐसी चेतावनी फ़्रांस के राष्ट्राध्यक्ष ‘इमैन्युअल मैक्रॉन’ ने दी है। ब्रिटन के विदेश मंत्री ‘बोरिस जॉन्सन’ ने भी अमरिका अनुबंध से पीछे हट गए तो ईरान परमाणु बम से सज्जित होगा, ऐसी चेतावनी दी है। राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने परमाणु अनुबंध के मामले में दिया हुआ अवधि नजदीक आ रहा है और ऐसे में अमरिका के मित्र देश ऐसी चेतावनी दे रहे हैं।

ट्रम्प आने वाले १२ मई को ईरान के साथ किए परमाणु अनुबंध से पीछे हटने वाले हैं, यह निश्चित हुआ है। इस पीछे हट के साथ साथ इसके आगे के ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में नीति पर भी ट्रम्प प्रशासन में चर्चा शुरू है, ऐसा व्हाईट हाउस के दो अधिकारियों ने पिछले हफ्ते में कहा था। इस वजह से आने वाले शनिवार को अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं।

ट्रम्प इस भूमिका की वजह से अस्वस्थ हुए यूरोपीय देशों से इस बारे में प्रतिक्रिया आ रही है। फ़्रांस के राष्ट्राध्यक्ष मैक्रॉन ने जर्मनी के एक प्रसिद्ध साप्ताहिक को दिए साक्षात्कार में, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को परमाणु अनुबंध में कायम रहने का आवाहन किया था। लेकिन ‘राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प पश्चिमी देश और ईरान के बीच हुए परमाणु अनुबंध से पीछे हट गए तो वह अमरिका ने की युद्ध की घोषणा साबित होगी’, ऐसी चेतावी दी है। उसीके साथ ही राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को युद्ध नहीं चाहिए, ऐसा विश्वास व्यक्त करके परमाणु अनुबंध से पीछे हटने के बाद होने वाले परिणामों का एहसास दिलाया है।

पिछले महीने में मैक्रॉन ने अमरिका का दौरा किया था। इस बार फ़्रांस के राष्ट्राध्यक्ष ने ट्रम्प को परमाणु अनुबंध को लेकर मनाने की कोशिश की है। उसके बाद अमरिका के दौरे पर गई जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने भी ईरान के साथ के परमाणु अनुबंध से पीछे न हटने के लिए आवाहन किया। लेकिन ईरान के साथ किया गया परमाणु अनुबंध यह इतिहास का सबसे बुरा अनुबंध होने की आलोचना करके ट्रम्प ने इस अनुबंध से पीछे हटने का निश्चय व्यक्त किया।

फ़्रांस और जर्मनी की असफल कोशिश के बाद ब्रिटन के विदेश मंत्री बोरिस जॉन्सन भी अमरिका के लिए रवाना हो रहे हैं। जॉन्सन ने भी सदर परमाणु अनुबंध से अमरिका पीछे न हटे, ऐसी माँग की है। ट्रम्प के अनुबंध से बाहर निकलने की वजह से ईरान फिरसे परमाणु बम निर्माण करेगा और उससे खाड़ी में हथियारों की प्रतियोगिता भड़केगी, ऐसा तर्क ब्रिटन के विदेश मंत्री ने रखा है।

दौरान, ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने भी अमरिका का परमाणु अनुबंध से बाहर निकलना ऐतिहासिक गलती साबित होगी। साथ ही अमरिका ने ईरान पर हमला करने की कोशिश की तो अमरीका को थप्पड़ लगाएंगे, ऐसी धमकी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.