ईरान के प्रदर्शनों में २५० लोगों की मौत – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने की ईरान पर आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेहरान/वॉशिंग्टन: ईरान ने प्रदर्शनकारियों पर की हुई कार्रवाई में २५० से भी अधिक लोग मारे गए है| इसपर अमरिका ने गंभीरता से संज्ञान लिया है| ‘ईरान की हुकूमत इतनी अस्थिर बनी है की अपने ही देश की जनता पर शुरू की हुई हिंसापर बोलने का अवसर भी यह हुकूमत प्रदान नही कर रही है, यह आरोप अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने रखा है| ऐसे में ईरान ने कितनी भी कोशिश की हो पर प्रदर्शनों की खबरें ईरान दबा नही सकेगा, ऐसा अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने कहा है|

ईरान की हुकूमत ने ईंधन के दामों में बडी बढोतरी करने पर जनता ने शुरू किए प्रदर्शन पिछले सात दिनों से शुरू है| ईरान के १४६ से भी अधिक शहरों में यह प्रदर्शन हो रहे है और इस दौरान २५० से भी अधिक लोगों की मौत हुई है| इसके अलावा ३.५ हजार लोग जख्मीं हुए है और सात हजार लोगों को हिरासत में लिया गया है| ईरान के प्रदर्शनों में हुई जीवित हानी के आंकडे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने ना आए इस लिए ईरान की हुकूमत ने पिछले ११४ घंटों से देश की इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद की थी| ईरान की इस कार्रवाई को अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने लक्ष्य किया है|

ईरान में खामेनी हुकूमत के विरोध में शुरू प्रदर्शन और उनके विरोध में सेना ने की कार्रवाई की जानकारी अंतरराष्ट्रीय समुदाय को प्राप्त ना हो इस लिए ईरान ने इंटरनेट सेवा बंद की| ईरान की जनता सरकार से हो रहे अमानवीय अत्याचारों के बारे में ना बोलें, इस लिए ईरान यह कार्रवाई कर रहा है| पर, ईरान यह सच्चाई छिपा नही सका है, यह बात राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने कही| ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामेनी के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर लष्करी कार्रवाई की है, यह आरोप अमरिका के उपराष्ट्राध्यक्ष माईक पेन्स ने रखा है| साथ ही ईरान के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में अमरिका खडी है, यह ऐलान भी उपराष्ट्राध्यक्ष पेन्स ने किया है|

अमरिका ने ईरान की हुकूमत पर कडी आलोचना की है| ऐसे में यूरोपिय महासंघ ने फिर से ईरान के मुद्दे पर भूमिका अपनाते समय सावधानी बरती है| प्रदर्शनों को नियंत्रित करते समय ईरान अधिक से अधिक संयम रखें, यह निवेदन यूरोपिय महासंघ के प्रवक्ता माया कोचिजैनिच ने किया है| प्रदर्शनकारियों की अभिव्यक्ती स्वतंत्रता का ईरान आदर करें, यह भी कोचिजैनिच ने कहा है|

इसी बीच यूरोपिय देशों में भी ईरान की खामेनी हुकूमत के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुए है| ईरान की खामेनी की हुकूमत का तख्तापलट कर दें, यह मांग ईरान एवं यूरोपिय देशों में प्रदर्शनकारी कर रहे है| तभी अमरिका ने ही इन प्रदर्शनों को आग दिया है, यह आरोप ईरान रख रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.