चीन में दुर्लभ खनिजों की कीमतें उच्चतम स्तर पर

बीजिंग – प्रौद्योगिकी से रक्षा क्षेत्र तक इस्तेमाल होने वाले ‘रेअर अर्थ मिनरल्स’ अर्थात, दुर्लभ खनिजों की कीमतें चीन में उच्चतम स्तर पर जा पहुँची हैं| पिछले वर्ष की तुलना में रेअर अर्थ मिनरल्स की कीमतें दोगुनी होने की जानकारी चीन के मुखपत्र ने प्रदान की है| स्थानीय बाज़ार में सप्लाई से अधिक मॉंग बढ़ने से रेअर अर्थ की कीमतों में उछाल आने का दावा इस मुखपत्र ने किया| इसी बीच, अमरीका का रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन रेअर अर्थ और लिथियम का भंड़ारण बढ़ाएगा, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं|

खनिजों की कीमतेंचीन के सरकारी मुखपत्र ‘ग्लोबल टाईम्स’ की हुई खबर के अनुसार अगले कुछ दिनों तक रेअर अर्थ मिनरल्स की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहेगी| राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने नए साल के लिए घोषित की हुई आर्थिक नीति के कारण स्थानीय बाज़ार में रेअर अर्थ मिनरल्स की मॉंग काफी बढ़ी है| लेकिन, इस मॉंग की तुलना में सप्लाई ना बढ़ने से दुर्लभ खनिजों की कीमतों में उछाल आने का दावा चीनी मुखपत्र ने विश्‍लेषकों के दाखिले से किया|

लेकिन, भविष्य में रेअर अर्थ मिनरल्स की कीमतें स्थिर नहीं हुईं तो इसके लिए कडी कोशिश करनी पडेगी, ऐसा कुछ विश्‍लेषकों का कहना है| बढ़ती कीमतों के कारण उद्योगों के विकास पर असर पड सकता है, यह चिंता भी जताई जा रही है|

रेअर अर्थ मिनरल्स का उत्पादन चुनिंदा देशों में ही होता है| इनमें से चीन में रेअर अर्थ की मात्रा सबसे अधिक है| चीन के पास रेअर अर्थ मिनरल्स का ३६.७ प्रतिशत भंड़ार है और इसके वैश्विक उत्पादन में ६० प्रतिशत से अधिक हिस्सा सिर्फ चीन का होने का दावा चीनी मुखपत्र ने किया| चीन के पास लगभग ४ करोड़, ४० लाख टन रेअर अर्थ मिनरल्स का भंड़ार है, ऐसा चीनी मुखपत्र का कहना है|

रेअर अर्थ मिनरल्स को लेकर चीन का एकाधिकार खत्म करने की बड़ी आवश्यकता है, यह निवेदन अमरीका, यूरोप के विश्‍लेषकों ने किया है| रेअर अर्थ के निर्माण एवं आपूर्ति पर चीन का एकाधिकार खत्म नहीं किया गया तो पश्‍चिमी देशों को इससे बड़ा नुकसान पहुँचेगा, यह इशारा अंतरराष्ट्रीय अध्ययन मंडल दे रहे हैं| चीन का सिर्फ अपने देश में मौजूद दुर्लभ खनिजों पर ही नियंत्रण नहीं है बल्कि, इसके बड़ा भंड़ार वाले लैटिन अमरिकी देशों पर भी चीन का प्रभाव है| इस बात पर अमरीका एवं यूरोपिय अध्ययन मंडल ध्यान आकर्षित कर रहे हैं|

कुछ महीने पहले ही चीन ने वेनेजुएला के खनिज क्षेत्र में ८० करोड़ डॉलर्स निवेश किया था| वेनेजुएला में सोना, हिरे एवं यूरेनियम, लोह, कोयला और कोल्टन खनिजों का बड़ा भंड़ार है| इनमें से कोल्टन का इस्तेमाल मोबाईल, लैपटॉप एवं इंटरनेट नेटवर्कींग क्षेत्र में काफी होता है| कुछ महीने पहले ही चीन ने अफ़गानिस्तान की सत्ता हथियानेवाली तालिबानी हुकूमत का लाभ उठाकर इस देश के रेअर अर्थ मिनरल्स पर कब्ज़ा करने की दिशा में गतिविधियॉं शुरू करने की खबरें प्राप्त हुई थीं| इस समझौते के साथ चीन ने रेअर अर्थ मिनरल्स के भंड़ार पर अपनी पकड़ मज़बूत करने की गतिविधियॉं बढ़ाने के दावे किए जा रहे हैं|

इन रेअर अर्थ मिनरल्स पर चीन के एकाधिकार की वजह से अमरीका की सुरक्षा को खतरा हो सकता है, यह इशारा अमरिकी सिनेटर मार्क केली ने लगभग एक महीना पहले दिया था| चीन से दाखिल हो रहे रेअर अर्थ मिनरल्स का अमरिकी रक्षा क्षेत्र के उत्पादनों में हो रहा इस्तेमाल खतरनाक होने का बयान केली ने किया था| अमरीका ने चीन से आयात हो रहे रेअर अर्थ मिनरल्स पर निर्भरता कम नहीं की तो चीन इसका हथियार की तरह इस्तेमाल करेगा, यह इशारा केली ने दिया था| चीन को ऐसा अवसर ना मिले, इसके लिए पेंटॅगॉन कार्यरत है, यह दावा किया जा रहा है| चीन पर निर्भरता कम करने के लिए पेंटॅगॉन रेअर अर्थ मिनरल्स, लिथियम, कोबाल्ट एवं अन्य खनिजों का भंड़ारण करने पर विचार कर रहा है, ऐसी खबरें भी प्रसिद्ध हुईं थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.