अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में भीषण आपत्ति निर्माण हो सकती है – अंतरराष्ट्रीय समुदाय का इशारा

वॉशिंग्टन – चरमपंथी संगठनों का विस्तार एवं आर्थिक और सामाजिक समस्याओं की वजह से अफ्रीका के साहेल क्षेत्र पर भीषण आपत्ति निर्माण होने की संभावना है। साहेल क्षेत्र पर टूटनेवाला यह संकट अफ्रीकी महाद्विप का भविष्य खतरे में धकेलनेवाला साबित होगा, यह इशारा अंतरराष्ट्रीय समूदाय दे रहा है। पिछले कुछ महीनों में माली, नायजर, नाइजीरिया, बुर्किना फासो, छाड़, सुड़ान में आतंकी और चरमपंथियों के हमलों की पृष्ठभूमि पर अंतरराष्ट्रीय समूदाय ने यह चिंता व्यक्त की है।

साहेल क्षेत्र के देशों के युवाओं को सशस्त्र चरमपंथी गुटों में शामिल होने से रोकने में अंतरराष्ट्रीय समूदाय नाकाम रहा है। इस वजह से इस क्षेत्र में हिंसा बढ़ी है और मानवीय संकट अधिक भीषण हो रहा है। साहेल और पश्‍चिमी अफ्रीकी क्षेत्र की यह हिंसा आनेवाले दिनों में अफ्रीकी महाद्विप और फिर हमारे भविष्य के लिए खतरनाक साबित होगी, यह इशारा अमरीका में स्थित यूरोपिय महासंघ के राजदूत स्टैवरोस लैम्ब्रिनीडिस ने दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.