सोमालिया में ४८ घंटों में भूखमरी में १०० से ज़्यादा लोगों की मौत; ६० लाख से ज़्यादा लोगों को सूखे का झटका

मोगादिशु, दि. ६: पिछले दो साल से सूखे का सामना करनेवाले सोमालिया पर अब भूखमरी का गंभीर संकट मँड़राने लगा है| भूखमरी की वजह से पिछले ४८ घंटों में ११० से अधिक लोगों की जानें गयी हैं| इनमें छोटे बच्चें बड़े पैमाने पर शामिल हैं| सोमालिया के प्रधानमंत्री हसन अली खैर ने यह जानकारी दी| देश में आधे से ज़्यादा लोगों को सूखे का झटका लगा है, ऐसी चिंता जतायी जा रही है|

भूखमरी का गंभीर संकट

सोमालिया के राष्ट्राध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्लाही फार्माजो ने पिछले हफ्ते, सोमालिया पर भीषण सूखे का संकट आया है, ऐसा बताकर, ‘राष्ट्रीय आपत्ति’ घोषित की थी| सोमालिया की कुल ६२ लाख जनता को सूखे की आपत्ति का झटका लगा है, ऐसा भय राष्ट्राध्यक्ष ने जताया था| इसके बाद अब प्रधानमंत्री द्वारा दी जानकारी में, सूखे का संकट गंभीर रूप ले रहा है, ऐसा सामने आ रहा है|

सोमालिया के प्रधानमंत्री हसन अली खैर ने ‘सोमाली नेशनल ड्रॅाट कमिटी’ की बैठक के बाद, भूखमरी की वजह से होनेवाली मौत की जानकारी दी| ‘सोमलिया में सिर्फ एक ही इलाके में, सूखा और भूखमरी की वजह से पिछले दो दिन के अंदर कुल ११० लोगों की मौत हुई है| दक्षिण इलाके में बे रिजन और देश के अन्य इलाकों में हालात दिनबदिन और भी बदतर होते जा रहे हैं| हमारी जानकारी के अनुसार देश में लगभग आधे से अधिक लोगों को सूखे का झटका लगनेवाला है’, इन शब्दों में प्रधानमंत्री ने भविष्य के संकट की अनुभूति मुहैय्या कराके दी है|

पिछले महीने में संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने, अफ्रीका में सूखा और भूखमरी की समस्या के लिए आर्थिक निधि देने का आवाहन किया था| इसमें ‘हॉर्न ऑफ अफ़्रिका’ पहचानने वाले इलाके को सूखा और भूखमरी का झटका लगा है| इस इलाके में जल्द से जल्द सहायता की ज़रूरत है, ऐसा दावा किया गया था| इस ‘हॉर्न ऑफ अफ़्रिका’ इलाके में यमन, दक्षिण सुदान, नायजेरिया और सोमालिया का भी समावेश है| संयुक्त राष्ट्रसंघ के रिपोर्ट के अनुसार, सोमालिया में कुल ५० लाख लोगों को मदत की तुरंत ज़रूरत लगने वाली है|

‘सूखे की वजह से भूखमरी जैसे संकट की तीव्रता और भी बढ़ी है| आम जनता गुनाहगारी तथा आतंकवादी संगठनों के शोषण का शिकार बन सकती है और मानवाधिकार के उल्लंघन की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो सकती है’ ऐसी चेतावनी सोमालिया सरकार ने दी है| संयुक्त राष्ट्रसंघ का मानवाधिकार संगठन तथा ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्रॅम’ ने, सोमालिया के लिए करीब ९० करोड़ डॉलर का अर्थसहाय जरूरी है, ऐसा दावा किया| इस पृष्ठभूमि पर, ‘यूएन ह्युमॅनिटेरअन कोऑर्डिनेटर’ स्टिफन ओ’ब्रायन अगले कुछ दिन में सोमालिया की यात्रा करनेवाले हैं, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी| इससे पहले सन २०११ में, सोमालिया में आये सूखे में करीब ढ़ाई लाख से ज़्यादा लोगों की भूखमरी की वजह से जानें गयी थीं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.