अमरिकी विदेशमंत्री कर रहे है अफ्रीकन और खाडी देशों की यात्रा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन – अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ अफ्रीका और खाडी क्षेत्र के देशों की यात्रा कर रहे है| लगभग एक हफ्ते की इस यात्रा के दौरान वह अफ्रीकी देशों के साथ नया सहयोग स्थापित करने के अलावा खाडी क्षेत्र के देशों के साथ बने सहयोग में बढोतरी करने के मुद्दों पर बातचीत करेंगे| अमरिकी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी सार्वजनिक की है| कुछ घंटे पहले अमरिका ने अफ्रीका में जारी आतंकवादविरोधी संघर्ष के लिए लष्करी सलाहकार भेजने का ऐलान किया था|

अमरिकी विदेशमंत्री की इस यात्रा की शुरूआत यूरोप से होगी| जर्मनी के म्युनिक में आयोजित सिक्युरिटी कान्फरन्स के लिए पोम्पिओ मौजूद रहेंगे| इस दौरान चीन के वुहान कोरोना व्हायरस के विरोध में कार्रवाई, अफगानिस्तान का संघर्ष खतम करने की कोशिश, इराक की सुरक्षा स्थिति और ईरान से बढ रहे खतरे के मुद्दे पर पोम्पिओ अमरिका की भूमिका रखेंगे| ‘म्युनिक सिक्युरिटी कान्फरन्सके बाद अमरिकी विदेशमंत्री के अफ्रीका यात्रा की शुरूआत होगी

अफ्रीका में सेनेगल, अंगोला और इथियोपिया को अमरिकी विदेशमंत्री भेंट देंगे| बतौर विदेशमंत्री पोम्पिओ की यह पहली अफ्रीकी देशों की यात्रा है| इनमें से सेनेगल की यात्रा को अमरिकी विदेशमंत्री की सबसे अधिक अहमियत रहेगी| क्यों की अमरिका?और सेनेगल के बीच लगभग ६० वर्षों से संबंध बने है| विदेशमंत्री पोम्पिओ ने भी इस यात्रा से पहले सेनेगल यह देश अमरिका का अहम सहयोगी देश होने का बयान किया है|

पश्चिमी अफ्रीकी देशों में अस्थिरता, आतंकवाद और संघर्ष शुरू है और ऐसे में अमरिका और सेनेगल का सहयोग इस क्षेत्र के लिए सुरक्षा दिवार साबित हो रहे है, यह दावा पोम्पिओ ने किया| वही, जनतंत्र को प्राथमिता देनेवाला सेनेगल अफ्रीकी महाद्विप के लिए मार्गदर्शक साबित हो रहा है, यह ऐलान भी विदेशमंत्री पोम्पिओ ने किया| इसके बाद अंगोला की एक दिन की यात्रा और इथियोपिया की अहम यात्रा वह करेंगे| इथियोपिया के पडोसी इरिट्रिया में चीन ने लष्करी अड्डा स्थापित किया है| इस पृष्ठभूमि पर पोम्पिओ की इस इथियोपिया यात्रा की ओर देखा जा रहा है|

फिलहाल अफ्रीकी कमांड के तरहेत अमरिका के छह हजार सैनिक अफ्रीकी देशों में तैनात है| अन्य देशों के साथ ही अफ्रीका में अमरिकी सैनिकों की संख्या कम करने के बारे में पेंटॅगॉन विचार कर रहा हा, ऐसी खबरे सामने आयी थी| सेनेगल ने अमरिका के इस ऐलान पर चिंता भी व्यक्त की थी| पर, अफ्रीका में तैनात सैनिकों की संख्या कम करते समय वहां पर आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के लिए लष्करी सलाहकार भेजने का ऐलान भी अमरिका ने किया है|

अफ्रीका की यात्रा के बाद अमरिकी विदेशमंत्री सौदी अरब और ओमान इन पडोसी अरब देशों की यात्रा करेंगे| सुरक्षा, आर्थिक सहयोग पर इस दौरान बातचीत होगी, यह बात अमरिकी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट की है| खाडी क्षेत्र में ईरान का बढ रहा प्रभाव एवं हौथी बागियों के मुद्दे पर पोम्पिओ सौदी के साथ बातचीत करने की तैयारी में है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.