नाइजीरिया के आतंकी हमले में ४५ की मौत – हमले में अमरिकी दूतावास का दल हुआ लक्ष्य

अबुजा/वॉशिंग्टन – नाइजीरिया के मध्य एवं दक्षिणी प्रांत में हुए आतंकी हमलों में ४५ लोग मारे गए हैं। दक्षिणी नाइजीरिया के अनाम्ब्रा प्रांत में किए गए हमले में अमरिकी दूतावास के दल को लक्ष्य किया गया। इस हमले के दौरान तीन लोगों का अपहरण होने का भी वृत्त हैं। इसी बीच प्लैटी प्रांत में आतंकी संगठन ‘आयएस’ और ‘बोको हराम’ से जुड़े फुलानी वंशी गुट ने गांववालों पर हमला करने की जानकारी है। 

अमरिकी दूतावासमंगलवार भोर समय मध्य नाइजीरिया के प्लैटू प्रांत के पुंगजाई और कुब्वत गांव पर आतंकी हमला हुआ। इस दौरान फुलानी आतंकियों ने खेतों में काम करने पहुंचे गांव वालों पर भीषण हमला किया। हमले के बाद वहां से अबतक ४१ शव बरामद हुए हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी स्थानीय सूत्रों ने प्रदान की। इस हमले के बाद प्लैटी प्रांत में सावधानी की चेतावनी जारी की गई हैं और सेना और स्थानीय सुरक्षा यंत्रणाओं ने व्यापक सर्च अभियान शुरू किया है। 

मध्य नाइजीरिया के इस हमले के बाद दक्षिण नाइजीरिया के अनाम्ब्रा प्रांत के अतानी शहर में अमरिकी दूतावास के दल पर आतंकी हमला हुआ। इस दौरान दूतावास के दो कर्मचारी और दो पुलिस अधिकारी मारे गए। हमलावरों ने वाहन चालक और दो पुलिसों का भी अपहरण करने की जानकारी है। इसके बाद नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किरबाय ने बताया है कि, इस हमले में अमरिकी नागरिकों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ हैं। अमरीका के विदेश विभाग ने भी स्वतंत्र निवेदन जारी किया हैं और अमरिकी यंत्रणा नाइजीरिया से पूरा सहयोग कर रही हैं, ऐसा कहा। 

नाइजीरिया अफ्रीका का एक ईंधन समृद्ध देश जाना जाता है। अफ्रीकी महाद्वीप की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक इस देश में हाल ही में राष्ट्राध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। पिछले दशक से इस देश में हिंसा की मात्रा काफी बढती देखी जा रही है। अल कायदा और ‘आयएस’ से जुड़े आतंकी गुट, सरकारी विरोधी गुट, सशस्त्र वांशिक गुट एवं ड़कैतों के गिरोह लगातार हमले और अपहरण की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इससे नाइजीरिया में काफी अस्थिरता निर्माण हुई है और सेना एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के बावजूद स्थिति में सुधार ना होने की बात नई घटनाओं से देखी जा रही है। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.