बुर्किना फासो के बड़े आतंकी हमले में ३३ की मौत

बुर्किना फासो – अफ्रीका के खनिज समृद्ध देशों में से एक बुर्किना फासो में आतंकवादियों ने दिए हमले में ३३ लोग मारे गए। देश के पश्चिमी क्षेत्र में खेतों में काम कर रहें किसान और मज़दूरों पर आतंकवादियों ने यह हमला करने की जानकारी सामने आयी है। पिछले महीने से बुर्किना फासो में हुआ यह चौथा बड़ा आतंकवादी हमला है। अप्रैल महीने के आखिर में हुए हमले में यहां कुल ६० लोग मारे गए थे।  

बुर्किना फासोबौकल दे मोहोन प्रांत में आतंकवादियों ने इस नए हमले को अंजाम देने की जानकारी स्थानिय गवर्नर ने साझा की। शाम के करीब गाड़ियों से पहुंचे आतंकियों ने योलू गांव के खेतों में यह हमला किया। उस समय खेत में काम कर रहे कुल ३३ किसान और मज़दूर इस हमले में मारे गए, यह जानकारी सुत्रों ने प्रदान की। बुर्किना फासो की सीमा से जुड़े माली स्थित आतंकी गुटों ने यह हमला किया होगा, ऐसा कहा जा रहा है। 

बुर्किना फासोबुर्किना फासो की सेना ने नियंत्रण वाली सरकार ने पिछले हफ्ते अल कायदा और आयएस के विरोध में बड़ी कार्रवाई का ऐलान किया था। साहेल प्रांत के देशों के सरहदी क्षेत्रों में यह कार्रवाई शुरू करने के संकेत बुर्किना फासो की सेना ने दिए थे। लेकिन, उससे पहले ही आतंकियों ने एक के बाद एक हमले करना शुरू किया है।

अफ्रीका के खनिज समृद्ध देशों में से एक बुर्किना फासो पिछले साल एक के बाद एक लगातार हुए सेना के दो विद्रोह के बाद चर्चा का मुद्दा बना था। इन विद्रोहों के बाद सत्ता की बागड़ोर संभाल रही सेना ने देश में तैनात फ्रेंच सेना को बाहर का रास्ता दिखाया था। इसके बाद देश में फिर से आतंकी हमलों की घटनाएं बढ़ती देखी जा रही हैं। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.