नाइजीरिया में हुए आतंकी हमले में ५० की मौत

अबुजा – नाइजीरिया में ‘आयएस’ से जुडे आतंकी संगठन ‘बोको हराम’ के हमले में ५० लोग मारे गए हैं। पिछले हफ्ते नाइजीरिया की सेना की कार्रवाई में बोको हराम के दो कमांडर्स मारे गए थे। इसका प्रतिशोध लेने के लिए किए गए हमले में ५० लोग मारे गए, ऐसी जानकारी सेना अधिकारी ने प्रदान की। मारे गए लोगों में व्यापारियों का समावेश है और वे सेना को जानकारी प्रदान कर रहे थे, ऐसी आतंकियों की आशंका थी, यह दावा भी स्थानीय माध्यमों ने किया है।

आतंकी हमलेरविवार को नाइजीरिया के ईशान कोण हिस्से के बोर्नो प्रांत में बोको हराम के आतंकियों ने हमला किया। बाइक पर सवार आतंकियों ने रान नामक शहर के एक हिस्से में अंधाधुंध गोलीबारी की। मारे गए लोगों में व्यापारी और किसानों का समावेश है। व्यापारी सेना को जानकारी प्रदान कर रहे है और इसी वजह से उन्हें लक्ष्य किया गया, ऐसा स्थानीय माध्यमों ने कहा है।

पिछले कुछ महीनों में नाइजीरिया में हो रहे आतंकी हमलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। आतंकी संगठन ‘आयएस‘ ने अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रांतों में हत्याएं करने की बात सामने आ रही है। नाइजीरिया की सुरक्षा यंत्रणाओं से कई अहम ठिकानों को लक्ष्य किया जा रहा है। पिछले महीने नाइजीरिया के प्लैटू प्रांत में हुए आतंकी हमले में १५० लोग मारे गए थे। इससे पहले मार्च में ट्रेन और हवाई अड्डे पर आतंकी हमले किए गए थे।

आतंकी हमलेएक के बाद एक हो रहे हमलों से राष्ट्राध्यक्ष मोहम्मद बुहारी की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष ने आपात्काल का ऐलान करने की माँग की है। रक्षामंत्री और सुरक्षा यंत्रणाओं के प्रमुख इस्तीफा दें, यह भी विरोधियों ने अपनी माँग में कहा है।

अफ्रीका में नाइजीरिया एक ईंधन से भरा और सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। पिछले कुछ सालों से अल कायदा, आयएस से जुड़े आतंकी संगठन एवं विद्रोही गुट और लुटेरों के गिरोहों ने इस देश की सुरक्षा को खतरे में ड़ाला है। लगातार कार्रवाई करने के बावजूद आतंकी एवं सशस्त्र गुटों को काबू करने में सरकार को सफलता हासिल नहीं हुई है। इस वजह से देश की स्थिरता को खतरा निर्माण हुआ है, यह आरोप विरोधियों ने लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.