सूड़ान की राजधानी खार्तूम के करीब हुए हवाई हमले में ३१ की मौत – संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा गृहयुद्ध की चेतावनी

खार्तूम – सूड़ान की राजधानी खार्तूम के उपनगर ओंदूर्मन में बड़ा हवाई हमला हुआ और इस हमले मे कम से कम ३१ लोग मारे गए हैं। सूड़ान की सेना ने अर्धसैनिक बल के ठिकाने पर किए हवाई हमले में यह जाने गई, ऐसा कहा जा रहा है। इन मृतकों में छोटे बच्चे और महिलाओं का भी समावेश हैं और हमले में घरों का बड़ा नुकसान होने का दावा अर्धसैनिक बल ने किया है। इस हवाई हमले का संयुक्त राष्ट्र संघ ने संज्ञान लिया हैं और यह चेतावनी भी दी है कि, सूड़ान में गृहयुद्ध छिड़ेगा।

पिछले ढ़ाई महीने से सूड़ान की सेना और ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेस’ यानी अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष हो रहा हैं। सूड़ान की सेना ने देश में चुनाव आयोजित करके व्यवस्था की बागड़ोर जनतांत्रिक सरकार के हाथ देने की तैयारी की थी। लेकिन, इसका अधसैनिक बल ने विरोध किया और सेना के विरोध में संघर्ष भी शुरू किया। इसके बाद सूड़ान में बड़ी हिंसा शुरू हुई है।

सूड़न में शुरू इस संघर्ष में मारे गए लोगों की संख्या २ हज़ार तक पहुंची हैं। इसके अलावा २५ लाख लोग विस्थापित हुए हैं और उन्हें मानवीय सहाया मुहैया करने में मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। इस वजह से पहले से ही भूखमरी के संकट का सामना कर रहे सूड़ान में मानवीय संकट अधिक तीव्र हो सकता हैं, ऐसी चिंता अंतरराष्ट्रीय संगठन व्यक्त कर रही हैं।

इस संघर्ष की स्थिति में अब पिछले कुछ दिनों से सूड़ान की सेना और अर्धसैनिक बलों का युद्ध विराम करने के लिए अमरीका, सौदी अरब एवं अफ्रीकी महासंघ ने बड़ी कोशिश की। लेकिन, सूड़ान के दोनों गुट युद्ध विराम के लिए तैयार ना होने से इस संघर्ष का दायरा बढ़ा है। राजधानी खार्तूम के साथ ओंदूर्मन और बाहरी जैसे पड़ोसी शहर को भी इस संघर्ष ने चपेट मे लिया है। खार्तूम के अधिकांश क्षेत्र के साथ इन दोनों हिस्सों पर अर्धसैनिक बल का नियंत्रण होने की बात कही जाती है। इस वजह से सेना इस क्षेत्र पर लगातार हमले कर रही हैं और शनिवार का हमला भी उसी का नतीजा है।

शनिवार को सेना ने राजधानी खार्तूम के ओंदूर्मन क्षेत्र पर हवाई हमला किया। इस हमले में कई घर और इमारतें तबाह हुई। कई लोग इसके मलबे में दबे होने की संभावना होने से इस हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढ़ेगी, यह ड़र भी जताया जा रहा है। पिछले दो महीनों में किए गए हवाई हमलों में से शनिवार को किया गया हवाई सबसे बड़ा होने का दावा सुत्रों ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.