येमन में स्थित हौथियों के ठिकानों पर सौदी के जोरदार हवाई हमले

yemen-houthi-base-saudi-attacks-2सना – अराम्को ईंधन प्रकल्प, नजरान हवाई अड्डा और सौदी अरब के अन्य शहरों पर एक ही दिन में १४ ड्रोन हमले करनेवाले हौथी विद्रोहियों के खिलाफ सौदी ने कार्रवाई तेज़ की है| लगातार दूसरे दिन सौदी के लड़ाकू विमानों ने राजधानी सना में हौथी विद्रोहियों के नियंत्रण वाले सैन्य अड्डे को लक्ष्य किया| इस हमले को अंजाम देने से पहले सौदी ने सना की जनता को हौथियों के सैन्य ठिकानों से दूर रहने की सूचना दी थी| इसी बीच बीते छह वर्षों से येमन में जारी गृहयुद्ध के दौरान ३.५ लाख से अधिक लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आयी है| येमन में यह संघर्ष विश्‍व की सबसे बड़ी मानवी आपदा होने की चिंता संयुक्त राष्ट्रसंघ ने व्यक्त की है|

yemen-houthi-base-saudi-attacks-3चार दिन पहले येमन के हौथी विद्रोहियों ने सौदी अरब के अलग-अलग शहरों पर १४ ड्रोन हमले किए थे| सौदी के शहरों पर हुए इन हमलों पर तीव्र प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है| सौदी के अरब मित्रदेशों के साथ अमरीका ने भी हौथी विद्रोहियों की आलोचना की थी| इसके बाद सौदी अरब और अरब मित्रदेशों के सैन्य गठबंधन ने येमन के हौथी विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले तेज़ किए हैं|

yemen-houthi-base-saudi-attacks-1राजधानी सना पर कब्ज़ा करके हुकूमत स्थापित करनेवाले हौथी विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों को सौदी के लड़ाकू विमान लक्ष्य कर रहे हैं| मंगलवार के दिन सना के हौथी विद्रोहियों के खुफिया बैलेस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण केंद्र पर सौदी ने हवाई हमले किए| इसके बाद बुधवार के दिन सना में ही बने हुए सैन्य ठिकाने को लक्ष्य करने का ऐलान सौदी के सैन्य गुट ने किया| सौदी ने हौथियों के ड्रोन निर्माण कारखाने पर भी हमला करने का दावा हो रहा है|

सौदी और अरब मित्रदेशों ने हौथी विद्रोहियों के खिलाफ संघर्ष का सातवां वर्ष शुरू हुआ है| आनेवाले वर्ष के अन्त तक इस संघर्ष में मारे जानेवालों की संख्या ३.७५ लाख तक पहुंचेगी, यह इशारा संयुक्त राष्ट्रसंघ ने दिया है| इनमें से ६० प्रतिशत लोग अप्रत्यक्ष जंग में यानी भूखमरी, अपर्याप्त वैद्यकीय सुविधा, अस्वच्छ पानी की सप्लाई से मारे जाने की चिंता राष्ट्रसंघ ने जताई| इसके अलावा कम से कम डेढ़ लाख लोग प्रत्यक्ष संघर्ष में मारे जाने की बात संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अपनी रपट में कही है| इसके अलावा येमन के संघर्ष के दौरान विस्थापित हुए लोगों की पूरी सूचि नहीं बनी है| लेकिन, बीते सितंबर से मरिब प्रांत में संघर्ष शुरू होने के बाद कम से कम ४० हज़ार लोगों के विस्थापित होने का दावा संयुक्त राष्ट्रसंघ ने किया है| हौथी विद्रोहियों ने सौदी के युद्धविराम का प्रस्ताव ठुकराने के बाद इस संघर्ष की तीव्रता अधिक बढ़ी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.