सऊदी अरेबिया ने कैद किये २३ आरोपी चर्चा के बाद रिहा

रियाध: भ्रष्टाचार के आरोप के अंतर्गत सऊदी अरब ने गिरफ्तार किए २०० में से २३ आरोपियों को रिहा किया गया है। चर्चा का प्रस्ताव स्वीकार करने की वजह से इन आरोपियों को छोड़ दिया गया है। जल्द ही और भी कुछ आरोपियों को रिहा किया जाने वाला है, ऐसा दावा किया जा रहा है। दौरान, पिछले दो महीनों से सऊदी की यंत्रणा के कब्जे वाले प्रभावशाली प्रिंस ‘वालिद बिन तलाल’ ने फिर एक बार चर्चा का प्रस्ताव ठुकराने की खबरें प्रसिद्द हुई हैं। प्रिंस वालिद के सामने रिहाई के लिए ६०० करोड़ डॉलर्स सऊदी अरब की तिजोरी में जमा करने का प्रस्ताव रखा गया था।

आरोपी

सऊदी अरब के ‘ओकाझ’ अख़बार ने इस रिहाई की जानकारी दी है। राजधानी रियाध में स्थित ‘रित्झ कार्लटन’ इस पांच सितारा होटल में कैद किए गए २३ आरोपियों को दो बैच में रिहा कर दिया गया है। इस रिहाई के लिए आरोपियों ने अपनी संपत्ति में से ७० प्रतिशत हिस्सा सऊदी की तिजोरी में जमा किया है। इस में कॅश तथा संपत्ति का भी समावेश है। रिहा हुए आरोपियों की पहचान सऊदी की यंत्रणा ने प्रसिद्द नहीं की है, एस दावा इस अख़बार ने किया है।

४ नवंबर को सऊदी के राजपुत्र के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के समय उनके साथ छल किया जा रहा है, ऐसी खबरें भी आईं थी। इसे कुछ दिन भी नहीं बीते हैं, तभी भ्रष्टाचार और गैरव्यवहार के प्रकरण से रिहाई के लिए इन राजपुत्रों और अधिकारीयों के सामने प्रस्ताव रखे जाने की बात भी सामने आई थी। इसके अनुसार अपनी कुल संपत्ति में से लगभग ७० प्रतिशत रकम सऊदी की तिजोरी में जमा करना और प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का नेतृत्व स्वीकार करना, इन दो शर्तों का समावेश था।

इन शर्तों को मान्य करके ‘’प्रिंस मितैब बिन अब्दुल्ला’ ने स्वयं को रिहा किया है। इसके बाद मंगलवार को २३ आरोपियों को रिहा करने की और उन्होंने प्रस्ताव के अनुसार सऊदी की तिजोरी में ७० प्रतिशत रकम भरने की खबर सामने आई है। कैद में हमारे साथ छल नहीं किया गया था, ऐसा रिहा हुए एक व्यवसायिक ने कहा है। आने वाले कुछ दिनों में सऊदी की यंत्रणा और भी कुछ आरोपियों को रिहा कर सकती है, ऐसा दावा भी किया जा रहा है। साथ ही भ्रष्टाचार के आरोपों क इन्कार करने वाले आरोपियों पर कुछ दिनों में मुकदमा चलाया जाएगा, ऐसी जानकारी भी ‘ओकाझ’ ने दी है।

मुक़दमे का सामना करने वालों में दौलतमंद राजपुत्र ‘वालिद बिन तलाल’ का समावेश हो सकता है। सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में यह कार्रवाई करने वाले भ्रष्टाचार विरोधी पथक ने पिछले महीने में ३२० लोगों को गिरफ्त में लिया था। इन सभी ने लगभग १०० अरब डॉलर्स का भ्रष्टाचार करने का आरोप सऊदी की यंत्रणा ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.