येमेन के निकट हुए हेलिकोप्टर दुर्घटना मे सऊदी अरेबिया के प्रिन्स मन्सूर ढेर

रियाध: सऊदी अरेबिया के असिर प्रांत के डेप्युटी गवर्नर और प्रिन्स मन्सूर बिन मुरकिन येमेन सीमा के पास हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए हैं। प्रिन्स मन्सूर यह सऊदी के राजघराने के प्रभावी व्यक्तिमत्व और भूतपूर्व उत्तराधिकारी, ‘प्रिन्स मुरकिन बिन अब्दुल अजीज अल सौद’ इनके पुत्र हैं। इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रिन्स मन्सूर के साथ यात्रा करने वाले ७ अधिकारियों की भी जान गई है। शनिवार को रात सऊदी के ११ राजपुत्रों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस पृष्ठभूमि पर, प्रिन्स मन्सूर के हेलीकॉप्टर को हुई दुर्घटना के बारे में संदेह बन रहा है।

सऊदी में माध्यमोंने दिए जानकारी के अनुसार प्रिन्स मन्सूर अपने अधिकारियों के साथ असिर प्रांत का ब्यौरा करने के लिए रविवार रात निकले थे। उसमें असिर प्रांत के वरिष्ठ अधिकारियों का भी समावेश था। असिर प्रांत में एवं येमेन की सीमा के पास, ‘अल सैद अल सावलाह सेंटर’ इस भाग का ब्यौरा करने के बाद वापस निकले प्रिन्स मन्सूर इनका हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। प्रिन्स मन्सूर अल सैदा से निकलने का वीडियो प्रसिद्ध हुआ है। असिर प्रांत में आभा शहर के रेदा इस जगह प्रिन्स मन्सूर के हेलीकॉप्टर की दुर्घटना हुई है।

प्रिन्स मन्सूरहेलीकॉप्टर के वैमानिक का कब्जा छुटने की वजह से यह दुर्घटना होने का प्राथमिक अंदाजा व्यक्त किया जा रहा है। पर इसके पीछे यकीनन क्या कारण है, यह स्पष्ट होने में अधिक समय लग सकता है, ऐसा सऊदी के अंतर्गत सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है। हेलीकॉप्टर का कंकाल एवं प्रिन्स मन्सूर इनके साथ अन्य कर्मचारियों के शव कब्जे में लिए गए हैं।

प्रिन्स मन्सूर के पिता प्रिन्स मुरकिन यह सऊदी के राजघराने के प्रभावी व्यक्तिमत्व के तौर पर पहचाने जा रहे थे। सऊदी के गुप्तचर यंत्रणा के प्रमुख रहे प्रिन्स मुरकिन ने किंग अब्दुल्लाह इनके विशेष सलाहकार के तौर पर भूमिका निभाई थी। किंग अब्दुल्ला ने अपने सल्तनत के आखिरी दिनों में प्रिन्स सलमान इनके पीछे प्रिन्स मुरकिन इनको भी उत्तराधिकारी घोषित किया था। प्रिन्स सलमानने राजघराने के सूत्र हाथ लेने के बाद प्रिन्स मुरकिन को बढ़ोतरी दी थी।

आने वाले कुछ हफ्तों में किंग सलमान ने सऊदी के होने वाले उत्तराधिकारी के तौर पर प्रिन्स नईफ की घोषणा करके प्रिन्स मुरकिन को रास्ते से हटाया था। उसके बाद प्रिन्स मुरकिन ने असिर प्रांत के सूत्र हाथ लिए थे। प्रिन्स मुरकिन इनके साथ उनका लड़के प्रिन्स मन्सूर ने भी इस प्रांत की जिम्मेदारी स्वीकारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.