मै जल्द ही लेबनॉन में लौटूंगा- साद हारिरी की घोषणा

बैरूत: ‘सऊदी अरेबिया में मुझे पूरी आजादी है, अगर मैने कल आने का विचार किया तो मै कल भी लेबनॉन में लौट सकता हूँ’, ऐसी घोषणा लेबनॉन के प्रधानमंत्री साद हारिरी ने की है। साथ ही अगले दो से तीन दिनों में अपनी मातृभूमि में लौटने वाले हैं, ऐसा हारिरी ने कहा है। हफ्ते पहले सऊदी से अपने इस्तीफे की घोषणा करने वाले हारिरी को सऊदी ने कैद करने का आरोप लेबनॉन के हिजबुल्लाह साथ ही साद के समर्थकों ने किया था। उसके बाद साद ने न्यूज़ चैनल द्वारा लेबनीज जनता को संबोधित करके हिजबुल्लाह के आरोपों को ख़ारिज कर दिया।

‘अरब देश लेबनॉन पर नाराज हैं। हिजबुल्लाह की वजह से अरब देश लेबनॉन पर प्रतिबन्ध लगा सकते हैं। इसलिए इन प्रतिबंधों से बचाने के लिए मै वापस आ रहा हूँ’, ऐसा हरिरी ने लेबनीज न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है। ‘खुद ने दिया इस्तीफा भी उचित ही था’, ऐसा हरिरी ने जोर देकर कहा। साथ ही हिजबुल्लाह ने लेबनॉन की राजनीती में हस्तक्षेप रोका तो मै फिरसे सत्ता में आने के लिए तैयार हूँ, इस बात को भी हारिरी ने स्पष्ट किया है।

‘हिजबुल्लाह के साथ संबंध तोडना लेबनॉन के हितमें है। क्योंकि लेबनॉन के लिए आवश्यक सभी आयात अरब देश से होती है। लेबनीज जवान इन्हीं अरब देशों में नौकरी करते हैं’, ऐसा कहकर हारिरी ने अरब देशों के पक्ष में खड़े रहने में लेबनॉन का भला है, ऐसा दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.