नायजर में हुए आतंकी हमले में १४ सैनिक मारे गए

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरनिआमे: पश्‍चिमी अफ्रीका के नायजर में आतंकी संगठन ने किए हमले में १४ सैनिक मारे गए है| नायजर सेना का दल चुनावी यंत्रणा को सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैनात किया गया था| इस दल पर आतंकियों ने हमला किया| नायजर की सेना पर इसी महीने हुआ यह दुसरा आतंकी हमला है|

अफ्रीका के साहेलक्षेत्र कहे जा रहे देशों में अल कायदा और आयएस इन आतंकी संगठनों के अड्डे सक्रिय हुए है और यही आतंकी लगातार सेना को लक्ष्य कर रहे है| साहेल देशों के जी ५ साहेल फोर्सइस संयुक्त दल के हिस्सा होनेवाले अड्डे एवं लष्करी दलों पर लगातार हमलें किए जा रहे है|

बुधवार के दिन आतंकियं ने दक्षिणी नायजर में सनाम में लष्करी दल को लक्ष्य किया| इस दौरान १४ सैनिक मारे गए है और कई अन्य सैनिक जख्मीं हुए| इस हमले के दौरान आतंकियों का नुकसान होने की जानकारी अभी प्राप्त नही हुई है|

एक के पीछे एक हो रहे इन आतंकी हमलों की वजह से पश्‍चिमी अफ्रीका में आतंकी संगठनों का वर्चस्व दुबारा बढने के संकेत प्राप्त हो रहे है| फ्रान्स सरकार ने यूरोपिय देशों की सहायता से पश्‍चिमी अफ्रीका के साहेल रिजन के तौर पर जाने जा रहे इस क्षेत्र में चार हजार से भी अधिक सैनिकों का विशेष दल स्थापित किया था| इस दल ने आतंकियों के विरोध में कई मुहीम चलाई| पर, लगातार हो रहे इन आतंकी हमलों की वजह से इस दल की कोशिशों को पुरी सफलता प्राप्त ना होने की बात दिख रही है|

इराकसीरिया में मारे गए नेताओं का बदला लेने आयएसने नाइजेरिया में की १० लोगों हत्या

अबुजा: दो महीने पहले अमरिका ने इराक एवं सीरिया में आतंकी आयएससंगठन का प्रमुख अबु बक्र अल बगदादी और अबुल हसन अल महाजिर को ढेर किया था| इस कार्रवाई का बदला लेने के लिए नाइजेरिया के आयएसने १० खिस्तधर्मियों की हत्या की है| ‘ख्रिसमसकी पृष्ठभूमि पर इन हत्या का वीडियो जारी किया गया है| मात्र २४ घंटे पहले नाइजेरिया की आतंकी संगठन बोको हराम ने भी ख्रिस्तधर्मियों के एक दाव पर हमला करके सात लोगों की हत्या करने की बात सामने आयी है|

अफ्रीका में सबसे अधिक जनसंख्या का देश बना नाइजेरिया दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्था के तौर पर पहचान प्राप्त कर रही है| ईंधन, खेती और खनिज से समृद्ध इस देश की अर्थव्यवस्था करीबन एक ट्रिलियन डॉलर्स से भी अधिक है| पर, पिछले दो दशकों में नाइजेरिया में बडी मात्रा में अंदरुनि वांशिक संघर्ष एवं आतंकी हमलें हो रहे है| इस हिंसा की वजह से इस देश की प्रतिमा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मलिन हुई है और इससे अर्थव्यवस्था को भी झटका लग रहा है|

अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में प्रमुख देश होनेवाले नाइजेरिया में पिछले वर्ष से लगातार आतंकी हमलें हो रहे है और इसमें बोको हराम और आयएस से जुडी आतंकी संगठन हमलावरों में प्रमुखता से शामिल है| यह संगठन देश में ख्रिस्तधर्मियों पर हमलें कर रहे है और सरकार यह हमले रोकने में नाकाम हुई है| इस वर्ष के शुरू में नाइजेरिया सरकार ने बोको हराम का प्रभाव खतम होने का दावा किया था| पर इसके बाद हुए हमलों ने यह दावा खाली साबित किया था|

बोको हराम के साथ आयएस ने भी नाइजेरिया में प्रभाव बढाना शुरू किया है और एक के बाद एक हमलें करने का सत्र भी जारी किया है| पिछले महीने से आयएस ने नाइजेरिया में चार से भी अधिक हमलें किए गए है| ख्रिसमस की पृष्ठभूमि पर प्रसिद्ध किए गए वीडियो में आयएस ने इससे पहले अपहरण किए १० ख्रिस्तधर्मी नाइजेरियन लोगों की हत्या दिखाई है| यह सभी स्वयंसेवी संगठन के सदस्य बनकर काम कर रहे थे|

आयएसने जारी किए इस वीडियो में यह हत्या बगदादी और अल मुहाजिर इन अपने नेताओं की की गई हत्या का बदला होने की बात कही है| इन हत्याओं के जरिए आयएस ने नाइजेरिया में अपना प्रभाव दिखाया है, यह मत विश्‍लेषक व्यक्त कर रहे है| हत्या के इस वीडियो से नाइजेरिया सरकार पर बने दबाव में बढोतरी होती दिख रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.