कश्मीर की नियंत्रण रेखापर भारत ने किए तीव्र जवाबी हमले में पाकिस्तान के चार सैनिक मारे गए, कई चौकियां और बंकर्स भी हुए ध्वस्त

श्रीनगर/इस्लामाबाद: कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर गोलिबारी करने की हरकतें कर रहे पाकिस्तान को भारतीय सेना ने फिर से जोरदार झटका दिया है| भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार सैनिक मार गिराए है और इसी दौरान पीओके के आम लोगों को ढाल बनाकर पाकिस्तानी सैनिक अपनी जान सुरक्षित रखने की कोशिश करने की बात सामने आ चुकी है|

बुधवार के दिन भारतीय सेना के कनिष्ठ अधिकारी पाकिस्तान की गोलीबारी शहीद हुए थे| उन्हें सेना ने मानवंदना दी| उसी समय नियंत्रण रेखा पर कुपवाडा और पुंछ सेक्टर में गोलीबारी करके चुनौती दे रहे पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना ने जोरदार जवाब दिया| इस दौरान पाकिस्तानी सेना के दो बंकर्स तबाह हुए है और पाकिस्तान ने अपने चार सैनिक भी खोए है| पाकिस्तान के समाचार पत्रों ने इस खबर की पुष्टी की है| साथ ही नियंत्रण रेखा पर स्थिति गंभीर होने की खबरें भी पाकिस्तानी माध्यम दे रहे है| ऐसा होते हुए भी इस संघर्ष में पाकिस्तानी सेना की जीत होने का दावा इस देश के माध्यम कर रहे है|

असलियत में भारत के जवाबी हमले की वजह से पाकिस्तानी सेना काफी डर के साए में होने की बात स्पष्ट दिख रही है| इसी वजह से भारतीय सेना के प्रतिहमले से बचने के लिए पाकिस्तान के सैनिक पीओके की जनता की ढाल बना रहे है| इस वजह से पीओके के स्थानियों में पाकिस्तानी सेना के प्रति विरोध और भी बढता दिख रहा है| साथ ही पाकिस्तान सरकार की इज्जत उछाल रहे लोग सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के सामने पाकिस्तानी सेना की स्थिति काफी खराब होने की जानकारी दे रहे है|

दिसंबर २५ के रोज नियंत्रण रेखा पर उरी सेक्टर में भारतीय सेना ने की गोलिबारी में पाकिस्तान के ७५ सैनिक मारे जाने की जानकारी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर साझा की थी| इस दावे की अभी पुष्टी नही हो सकी है, फिर भी पाकिस्तान को काफी बडा नुकसान उठाना पडने की बात इस देश में व्यक्त हो रही प्रतिक्रिया से स्पष्ट हो रही है|

पर, यह नुकसान सामने आने से पाकिस्तानी सेना को अपनी इज्जत उछाली जाएगी, यह डर सता रहा है| इस वजह से भारत के प्रतिहमलें के विरोध में बेवजह चिल्लाकर एवं परमाणु युद्ध की धमकियां देने का काम पाकिस्तान की सेना और सरकार कर रही है|

साथ ही जम्मूकश्मीर में आतंकी हरकत करने के लिए आतंकियों की घुसपैठ करवाने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश हो रही है| पर, भारतीय सेना ने इस घुसपैठ की कोशिश भी नाकाम करने से पाकिस्तानी सेना को अपना नुकसान बर्दाश्त किए बिना कोइ विकल्प नही बचा|

तभी दुसरी ओर भारतीय सेना भी पाकिस्तान का नुकसान दुनिया के सामने रखकर कश्मीर मसले की ओर दुनिया का ध्यान बटोरने के लिए तैयार नही है| इसी कारण भारतीय सेना नियंत्रण रेखा की स्थिति पर बयानबाजी करने से दूर रही होगी, यह संकेत प्राप्त हो रहे है| पाकिस्तान का नजदिकी मित्रदेश चीन ने भी कश्मीर की नियंत्रण रेखा की स्थिति को लेकर चिंता जताई है| नियंत्रण रेखापर भारत और पाकिस्तान को संयम बरतना होगा, यह निवेदन चीन के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने किया है|

इसी बीच, भारत पीओकेपर हमला करेगा, यह दावा करके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इसके लिए अपनी सेना तैयारहोने का ऐलान भी एक आम सभा में किया था| अब पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरेशी ने भी यही दावा किया है की, भारत अपने अंदरुनि समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए नियंत्रण रेखापर तनाव बढाने की कोशिश कर रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.