पाकिस्तानी सेना ने अफ़गानिस्तान में किए हमले में १५ ढ़ेर

काबुल – पाकिस्तानी सेना ने अफ़गानिस्तान के कंदाहार प्रांत में किए रॉकेट और तोप के हमले में १५ अफ़गानियों की जान गई। पाकिस्तानी सेना के इस हमले से क्रोधित होकर अफ़गानिस्तान ने अपनी सेना और वायुसेना को प्रत्युत्तर के लिए तैयार रहने के आदेश दिए हैं। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी सेना द्वारा अफ़गानिस्तान में किया गया यह दूसरा बड़ा हमला है। पाकिस्तानी सेना अपनी सरहदी क्षेत्र में नागरिकी इलाकों में हमले कर रही है, यह शिकयात अफ़गानिस्तान ने संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परीषद से की। इसी बीच, अफ़गानिस्तान के लोगार प्रांत में आतंकियों ने किए विस्फोट में १७ लोग मारे गए हैं।

Pakistan-Armyपिछले कुछ दिनों में अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान ने धार्मिक त्यौहारों के अवसर पर दोनों तरफ की जनता की सुविधा के लिए अपनी सीमाएं खोलने का ऐलान किया था। मगर दिए गए वचन न निभाने के लिए प्रख्यात पाकिस्तान ने अफ़गानी जनता को प्रवेश देने से इन्कार करके अपनी सीमा बंद कर दी थी। इस वज़ह से क्रोधित हुई अफ़गानी जनता ने ‘चमन-स्पिन बोल्दाक’ की सीमा पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने अफ़गानी प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने के बाद इस सीमा क्षेत्र में अफ़गान और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच संघर्ष भड़का। इसके कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तानी सेना ने अफ़गानिस्तान के कंदाहार प्रांत में रॉकेटस्‌ और तोप से हमले किए।

पाकिस्तानी सेना ने स्पिन बोल्दाक के नागरिकी इलाके पर किए इन हमलों में १५ लोग मारे गए हैं और मृतकों में महिलाएं एवं बच्चों का समावेश की जानकारी कंदाहार प्रांत के गवर्नर हयातुल्लाह हयात ने साझा की। पाकिस्तान के इन हमलों में ८० अफ़गानी नागरिक भी घायल हुए हैं। इसके बाद अफ़गान सरकार ने अपनी सुरक्षा प्रणालियों को अगली कार्रवाई के लिए तैयार रहने के आदेश दिए हैं। अफ़गान सेना के ‘स्पेशलफोर्सेस’ की ‘अटल २०५’, ‘सेलाब २०१’ और ‘थंडर २०३’ दलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है और वायुसेना को भी चौकन्ना रहने की सूचना दिए जाने की जानकारी टोलो न्यूज इस अफ़गान वृत्तसंस्था ने प्रसिद्ध की है। फिलहाल अफ़गान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बना हुआ है, यह बात इस अफ़गान वृत्तसंस्था ने कही है।

Pakistan-Armyइस सप्ताह के शुरू में पाकिस्तानी सेना ने अफ़गानिस्तान के सरहदी इलाकों में हमले किए थे। पाकिस्तान के इन हमलों में १० लोगों के मारे होने पर अफ़गानिस्तान ने संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के विरोध में शिकायत दर्ज़ की। इसी बीच जैश-ए-मोहम्मद, लशकर-ए-तोयबा जैसे पाकिस्तानी आतंकी संगठन अफ़गानिस्तान में सक्रिय होने की जानकारी सामने आई। अफ़गान सेना की कार्रवाई में मारे गए या गिरफ़्तार किए गए आतंकियों में पाकिस्तानी आतंकियों का भी समावेश होने के आरोप इस बीच अफ़गान सरकार ने लगाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान के सरहदी ठिकानों पर हमले बढाने की वारदातें दिखाई दे रही हैं। इससे पहले भी ‘डुरंड लाईन’ के विवाद पर अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विवाद हुआ था।

इसी बीच, अफ़गानिस्तान के लोगार प्रांत में गुरूवार को एक कार में हुए बम विस्फोट में कम से कम १७ लोग मारे गए हैं। इस हमले से अपनी संगठन का संबंध न होने की बात तालिबान के प्रवक्ता झबिहुल्लाह मुजाहिद ने कही। तालिबान ने अफ़गान सरकार के साथ तीन दिनों के लिए युद्धविराम की याद मुजाहिद दिला रहा है। लेकिन तालिबान के सभी गुट अफ़गान सरकार के साथ युद्धविराम करने के लिए सहमत नहीं हैं, यह बात पहले ही स्पष्ट हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.