पर्शियन खाडी में ऑइल टैंकर्स पर हमलें कर रहे ईरान पर अमरिका ने किए सायबर हमलें – अमरिकी समाचार पत्र का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन: पिछले २ महीनों से पर्शियन खाड़ी से यात्रा करनेवाले विदेशी ऑइल टैंकर्स पर छिपकर हमलें करनेवाले ईरान पर अमरिका ने कार्रवाई की है| ईरान के रिव्होल्युशनरी गार्डस् की मुख्य यंत्रणा पर ही अमरिका ने सायबर हमला किया है, ऐसी जानकारी न्यूयॉर्क टाइम्स इस अमरिकी अखबार ने प्रसिद्ध की है| अमरिका की इस सायबर कार्रवाई की वजह से ईरान नए हमले नहीं कर पाया है, ऐसा दावा भी अमरिकी अखबार ने किया है|

जून महीने से पर्शियन खाड़ी, होर्मुझ की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में सऊदी अरेबिया, संयुक्त अरब अमीरात, जापान, नॉर्वे और ब्रिटेन के ऑइल टैंकर्स पर हमले हुए हैं| विदेशी ऑइल टैंकर्स पर हुए हमलों के लिए ईरान की रिव्होल्युशनरी गार्डस् जिम्मेदार होने का दावा किया जा रहा था| इनमें से कुछ ऑइल टैंकर्स पर हुए हमलें के लिए रिव्होल्युशनरी गार्डस् शामिल होनेवाले फोटोग्राफ्स और वीडियो अमरिका ने प्रसिद्ध किए थे| इसके बाद जुलाई महीने में ईरान ने अमरिका का ड्रोन तबाह करते हुए अमरिका को चेतावनी दी थी|

इस कार्रवाई पर क्रोधित हुए राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर हमला करने की सूचना लष्कर को दी थी| अमरिकी सेना ने ईरान पर हमला करने से १० मिनट पहले ही राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने हमले का आदेश पीछे लेने की घोषणा की थी| ईरान में १५ करोड़ जनता की सुरक्षा का विचार ध्यान में लेते हुए लष्करी हमला टालने की बात राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने कही थी| पर उसके बदले अमरिका ने रिव्होल्युशनरी गार्डस् पर सायबर हमलें करने की जानकारी एक अमरिकी अधिकारी ने दी है|

अमरिकी अखबार ने इस अज्ञात अधिकारी का हवाला देते हुए यह खबर प्रसिद्ध की है| अमरिका के इस सायबर हमले का बहुत बड़ा परिणाम रिव्होल्युशनरी गार्डस् पर हुआ है| इस सायबर हमले की वजह से ईरान की यंत्रणा नाकाम हुई है और पिछले कुछ हफ्तों में रिव्होल्युशनरी गार्डस् को सर ऊपर करने का अवसर नहीं मिला है, ऐसा दावा भी इस अधिकारी ने किया है|

इससे पहले २०१० में अमरिका ने ईरान के परमाणु प्रकल्प पर ‘स्टक्नेट वायरस’ से सायबर हमला किया था| इस हमले में ईरान के परमाणु प्रकल्प में हजारों सेंट्रीफ्यूजेस नाकाम हुए थे| उसके बाद अमरिका ने फिर एक बार ईरान को अपने सायबर हमले से लक्ष्य किया है और यह खबर दुनिया के निरीक्षकों का ध्यान केंद्रित करने वाली साबित हो रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.