‘रेड सी’ में व्यापारी जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका, फ्रान्स ने की हौथियों पर कार्रवाई

तेल अवीव/मनामा – रेड सी के क्षेत्र में येमन के हौथी विद्रोही और अमेरिका, मित्र देशों का संघर्ष फिर से तेज़ हो रहा है। हौथियों ने अंडरसी ड्रोन से लक्ष्य किया ब्रिटेन का व्यापारी जहाज अब डुबने की कगार पर है और इसी दौरान येमन के विद्रोहियों ने और दो जहाजों पर मिसाइल हमले किए हैं। साथ ही हौथीयों ने इस्रायल की दिशा में भी मिसाइल दाग दी है। लेकिन, इस्रायल की ‘एरो’ हवाई सुरक्षा यंत्रणा ने हौथी के मिसाइल को हवा में ही नष्ट किया। इसी दौरान अमेरिका और फ्रान्स ने रेड सी के क्षेत्र में हौथियों ने किए नए हमलों को नाकाम करने की जानकारी सामने आ रही है। इन हमलों के बाद हौथी विद्रोहियों ने यह ऐलान किया है कि, अमेरिका और ब्रिटेन के जहाजों को रेड सी से सफर करने पर हम प्रतिबंधित कर रहे हैं।

‘रेड सी’ में व्यापारी जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका, फ्रान्स ने की हौथियों पर कार्रवाईहौथी विद्रोहियों ने रेड सी के क्षेत्र में पिछले चार महीनों से व्यापारी जहाजों पर किए हमलों की वजह से इस क्षेत्र में व्यापारी यातायात बाधित हुई है। गाजा पट्टी में सैन्य कार्रवाई करना इस्रायल बंद करें, इस मांग के साथ हौथियों ने रेड सी में हमले करना शुरू किया था। इस समुद्री क्षेत्र से सफर कर रहे इस्रायली जहाजों पर हमले करने के साथ ही हौथी ने इस्रायल के शहरों पर भी मिसाइल दागे थे। गुरुवार की सुबह भी हौथी विद्रोहियों ने इस्रायल के दक्षिणी ओर एलात शहर पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया। लेकिन, इस्रायली सेना के ‘एरो’ हवाई सुरक्षा यंत्रणा ने इस हमले को नाकाम किया।

इस्रायल की जवाबी कार्रवाई से पहले इस बैलेस्टिक मिसाइल ने एलात शहर की सीमा में प्रवेश किया था, ऐसा दावा स्थानीय माध्यम कर रहे हैं। एलात के हवाई क्षेत्र में हौथी के दागे बैलेस्टिक मिसाइल को हवा में नष्ट करने के वीडियो और फोटो सामने आए हैं। हौथी के हाथ इतनी दूरी तक हमला करने की क्षमता के मिसाइल कैसे लगे, यह चर्चा भी अब शुरू हुई है। हौथी पिछले चार महीनों से इस्रायल इस्रायल पर मिसाइल भी दाग रहा था। लेकिन, यह मिसाइलें कभी भी इस्रायल के एलात शहर की सीमा पार नहीं कर सके थे, इस ओर भी सैन्य विश्लेषक ध्यान आकर्षित कर हे हैं।

‘रेड सी’ में व्यापारी जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका, फ्रान्स ने की हौथियों पर कार्रवाईसाथ ही रेड सी, बाब अल-मन्देब और एडन की खाड़ी में सफर कर रहे व्यापारी जहाजों पर हौथी विद्रोहियों ने हमले बढ़ाने की चिंता भी जताई रही है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान हौथी ने इस समुद्री क्षेत्र अमेरिकी के दो व्यापारी जहाजों को लक्ष्य किया है। इनमें से एडन की खाड़ी में ग्रीस के ‘सी चैम्पियन’ व्यापारी जहाज पर दो मिसाइल दागे गए। इससे जहाज का नुकसान होने का दावा किया जा रहा है। अमेरिका की यंत्रणा ने हौथी ने किए इन हमलों की पुष्टि की है। लेकिन, इसके कुछ ही घंटे बाद अमेरिका ने रेड सी के क्षेत्र में हौथी ने किए हमलों को नाकाम किया। साथ ही येमन में हौथी के ठिकानों पर कार्रवाई भी की।

‘रेड सी’ में व्यापारी जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका, फ्रान्स ने की हौथियों पर कार्रवाईइन हमलों में हौथी के सात विमान विरोधी क्रूज मिसाइल एवं बैलेस्टिक मिसाइल लौन्चर और ड्रोन नष्ट किया गया। अमेरिका का सेंटकॉम येमन में इस कार्रवाई को अंजाम दे रहा था तभी रेड सी के क्षेत्र में हौथी ने ब्रिटेन के और एक जहाज पर हमला करने की जानकारी सामने आयी है। पिछले हफ्ते हौथी ने ब्रिटेन के ही जहाज पर ‘अंडरसी ड्रोन’ से हमला किया था। यह जहाज अब किसी भी क्षण डूबने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच फ्रान्स ने भी हौथी के ठिकानों पर कार्रवाई की है।

अमेरिका और फ्रान्स ने रेड सी के क्षेत्र में कार्रवाई करने के कुछ घंटे बाद ही हौथी विद्रोहियों ने अमेरिका और पश्चिमी देशों के विरोध में बड़े निर्णय का ऐलान किया। अमेरिका और ब्रिटेन के जहाज रेड सी के क्षेत्र से सफर नहीं कर सकेंगे, इस क्षेत्र में सफर करने पर इनके जहाजों पर प्रतिबंध रहेंगे, यह ऐलान हौथी ने किया है। हौथी का यह निर्णय अमेरिका और ब्रिटेन के लिए चुनौती होने का दावा ईरान के माध्यम कर रहे हैं।

English

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.