मध्य चीन में आई बाढ़ में मृतकों की संख्या ३०० के पार – १८ अरब डॉलर्स फिर ज्यादा नुकसान होने का दावा

बीजिंग/हेनान – मध्य चीन के हेनान प्रांत में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति में हुई जीवित हानि की व्याप्ति बड़ी होकर लगभग ३०२ लोगों की मृत्यु हुई बताई जाती है। हेनान की राजधानी झेंगझाऊ मैं एक कार पार्किंग में लगभग ३९ लोगों के शव पाए गए हैं। बाढ़ में अभी भी ५० लोग लापता होकर, एक करोड़ से अधिक नागरिकों का नुकसान हुआ बताया जाता है। बाढ़ के कारण कृषि और औद्योगिक क्षेत्र के साथ मालमत्ता का भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ होकर, आर्थिक नुकसान १८ अरब डॉलर्स से ज्यादा हुआ बताया जाता है।

बाढ़पिछले महीने में हेनान प्रांत में हुई अतिवृष्टि के परिणाम सामने आना शुरू हुआ है। शुरुआती दौर में मृतकों की संख्या महज ५० से १०० के बीच होने की जानकारी दी गई थी। लेकिन सोमवार को हेनान प्रशासन ने मृतकों की कुल संख्या ३०२ होने का ऐलान किया। इनमें से २९२ मृतक केवल झेंगझाऊ शहर से हैं। बाढ़ और बाढ़ के कारण निर्माण हुए कीचड़ में १८९ लोगों की मृत्यु हुई है। अतिवृष्टि के कारण मकान गिरकर ५४ लोगों की मृत्यु हुई होकर, बेसमेंट पार्किंग में ३९ लोगों के शव मिले बताए जाते हैं। कम से कम ५० लोग अभी भी लापता होकर, मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

हेनान प्रांत के १ करोड़ ३० लाख लोगों को अतिवृष्टि और बाढ़ का झटका लगा है। झेंगझाऊ शहर और नजदीकी परिसर में लगभग ९ हज़ार घरों की हानि हुई है। हेनान प्रांत में लगभग ६ लाख हेक्टर्स फसल का नुकसान हुआ होकर, कारखाने, ऐतिहासिक वास्तुएँ और पर्यटन स्थानों का भी काफी बड़ा नुकसान हुआ है। आर्थिक नुकसान १८ अरब डॉलर से अधिक हुआ होकर स्थानीय नागरिकों ने लगभग १.७ अरब डॉलर के बीमे के दावे किए होने की जानकारी कंपनियों ने दी है।

हेनान प्रांत तथा झेंगझाऊ में हुए नुकसान की उच्चस्तरीय जाँच की जाएगी, ऐसा घोषित किया गया है। अगर स्थानीय प्रशासन और अधिकारी इसके लिए ज़िम्मेदार पाए गए, तो उन पर कार्रवाई होगी, ऐसा कम्युनिस्ट हुकूमत द्वारा बताया गया। स्थानीय जनता में तथा सोशल मीडिया में, झेंगझाऊ में आई बाढ़ पर तीव्र प्रतिक्रियाएँ आईं हैं। कुछ स्थानीय नागरिकों ने मेट्रो यंत्रणा तथा प्रशासन के विरोध में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। सोशल मीडिया में आईं प्रतिक्रियाओं में प्रशासन को लक्ष्य किया गया होकर, बड़े और दिखावटी प्रोजेक्ट का निर्माण करने की अपेक्षा, बुनियादी सुविधाओं को मज़बूत बनाने पर अधिक ध्यान देना चाहिए, ऐसा ताना मारा गया है।

हेनान की अतिवृष्टि और बाढ़ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना है। झेंगझाऊ में बाढ़ का रिपोर्टिंग करनेवाले अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकारों के साथ हाथापाई होने की, अपशब्दों का उच्चारण किया जाने की और उन पर निगरानी की जाने की घटनाएँ सामने आईं हैं। इस मुद्दे पर अमरीका और युरोप से तीव्र प्रतिक्रियाएँ आईं हैं।

जुलाई महीने की शुरुआत में ही, चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के १०० साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्ताधारी हुकूमत ने खुद की पीठ थपथपा ली थी। राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने अपने भाषण में देश की प्रगति और विकास का वर्णन करते समय, प्रगत अर्थव्यवस्थाओं को भी पीछे छोड़ा होने के दावे किए थे। लेकिन हेनान प्रांत में हुई अतिवृष्टि, उसमें हुई जीवित और वित्त हानि, चिनी यंत्रणाओं ने किया हैंडलिंग और नुकसानी के दावे इससे यही दिखाई दे रहा है कि कम्युनिस्ट हुकूमत के दावे खोखले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.