कुछ देश कोरोना के संकट का गलत लाभ उठा रहे हैं – भारत की चीन और पाकिस्तान पर कड़ी आलोचना

नई दिल्ली – कोरोना वायरस के संकट समय में भी भारत अन्य देशों को सहायता प्रदान कर रहा है तो कुछ देश इस संकट का गलत लाभ उठाने में जुटे हैं। यह देश आतंकवाद फैला रहे हैं और आक्रामक नीति पर काम कर रहे हैं, इन शब्दों में संयुक्त राष्ट्रसंघ में नियुक्त भारत के प्रतिनिधि टी.एस.त्रिमूर्ती ने पाकिस्तान और चीन का नाम लिए बगैर इन देशों को लक्ष्य किया। इंडिया यूएन डेवलपमेंट पार्टनरशिप फंड़ के तृतिय स्थापना दिवस पर आयोजित बैठक में त्रिमूर्ती बोल रहे थे।

india-china-pakistanसंघर्ष और संकट के दौर में भारत ने हमेशा सहयोग को प्राथमिकता दी है, यह बात त्रिमूर्ती ने कही। कोरोना का संकट अन्य देशों को सहायता प्रदान करने का अवसर होने के नज़रिए से भारत देखता है, यह बयान भारत के प्रधानमंत्री ने लगातार किया है, इस बात की याद भी त्रिमूर्ती ने इस दौरान ताज़ा की।

इस संकट के समय में भारत ने डेढ़ सौ देशों को वैद्यकीय सहायता प्रदान की। भारत ने अप्रैल के दो सप्ताहों में 100 देशों को 8.5 करोड़ हैड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की टैबलेट्स और 50 करोड़ पैरासिटैमॉल टैबलेटस्‌ की आपूर्ति की थी, यह बात भी त्रिमूर्ती ने इस दौरान रेखांकित की। इसके अलावा नेपाल, जर्मनी, बांगलादेश, ब्राज़िल, अमरीका, स्पेन, भूटान, अफ़गानिस्तान, मालदीव, मॉरिशस और डॉमिनिक रिपब्लिक जैसे देशों को भी सहायता प्रदान की गई। नेपाल को भारत ने वेंटिलेटर भी प्रदान किए, ऐसा त्रिमूर्ती ने कहा है।

कोरोना वायरस के दौर में कुछ देश गलत लाभ उठाकर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। आक्रामक नीति के अनुसार कदम उठाते हुए दिख रहे हैं। अन्य देशों को वैद्यकीय सहायता प्रदान करके अपनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य क्षमता मज़बूत करके भारत ऐसे देशों को प्रत्युत्तर दे रहा है, ऐसी आलोचना त्रिमूर्ती ने की। त्रिमूर्ती ने चीन या पाकिस्तान का ज़िक्र नहीं किया है, फिर भी त्रिमूर्ती ने पाकिस्तान की आतंकियों की समर्थक नीति और चीन की आक्रामकता को निशाना बनाया होने की बात स्पष्ट होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.