‘पाकिस्तान को एकाकी बनाने की भारत की कोशिश नाकाम’ : संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित पाकिस्तान की राजदूत का दावा

न्यूयॉर्क, दि. १ : पाकिस्तान को एकाकी बनाने की भारत की कोशिश नाकाम हुई है, ऐसा कहते हुए, भारत की इन्हीं कोशिशों की वजह से भारत ही चारों ओर से घिर जायेगा, ऐसा दावा पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित राजदूत मलिहा लोधी ने किया है| भारत ने पाकिस्तान के साथ चर्चा ख़ारिज करके, आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान को आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एकाकी बनाने की राजनैतिक मुहिम  हाथ में ली थी| यह मुहिम पूरी तरह से विफल हुई है, ऐसा दावा करते हुए लोधी ने भारत पर ताने कसे हैं|

भारत की कोशिशन्यूयॉर्क के एक कार्यक्रम में, आंतर्राष्ट्रीय राजनीति के अभ्यासकों को संबोधित करते समय मलिहा लोधी ने, अपने देश की राजनैतिक स्तर पर जीत हो रही है, ऐसा दावा किया है| ‘पाकिस्तान को एकाकी बनाने की भारत की कोशिश असफल हुई है| बल्कि भारत ही चारों ओर से घिरा जा रहा है’ ऐसा दावा लोधी ने अपने भाषण में किया है| साथ ही, पाकिस्तान भारत के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक है, ऐसा कहते हुए, भारत की इस नीति की वजह यह चर्चा नहीं हो पा रही है, ऐसा ताना इस समय लोधी ने मारा है| पाकिस्तान की सहायता से चीन विकसित कर रहे ‘सीपीईसी’ परियोजना का जिक्र करते हुए, इस वजह से क्षेत्रीय यातायात बढ़ेगी और आर्थिक प्रगति भी हासिल होगी, ऐसा विश्‍वास लोधी ने जताया|

यह ‘सीपीईसी’ परियोजना चीन की जिस ‘वन बेल्ट वन रोड’ (ओबीओआर) योजना का हिस्सा है, वह योजना, उसमें शामिल होनेवाले सभी के लिए लाभदायी होगी, ऐसा कहते हुए, उसका विरोध करनेवाला भारत खुद का नुकसान कर रहा है, ऐसे संकेत लोधी ने दिए| इसी दौरान, पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान को राजनैतिक मोरचे पर काफी बड़ी कामयाबी मिल रही है, ऐसा दावा इस देश की मीडिया कर रही है| कुछ दिन पहले पाकिस्तानी नौसेना ने आयोजन किए अभ्यास में अमरीका, रशिया और चीन इन देशों की नौसेनाएँ शामिल हुई थीं| इतना ही नहीं, बल्कि ‘पाकिस्तान दिन’ के अवसर पर आयोजित किए लष्करी संचलन में चीन और सौदी अरेबिया देश का सैन्यपथक शामिल हुआ था| कुछ महीने पहले रशिया के साथ संयुक्त युद्ध अभ्यास का आयोजन करके पाकिस्तान ने सभी को झटका दिया था| साथ ही, रशियन लश्कर के वरिष्ठ अधिकारियों का पथक पाकिस्तान के उत्तर झिरिस्तान प्रांत में आतंकवादियों के खिलाफ जारी मुहिम का मुआयना करने के लिए आया है|

‘यह पाकिस्तान को मिली कामयाबी है और भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ चलायी हुई आक्रामक राजनैतिक मुहिम नाकाम हुई है यह इस बात से स्पष्ट हो रहा है’ ऐसा दावा पाकिस्तान के मीडिया द्वारा किया जा रहा है| न्यूयॉर्क में बात करते समय पाकिस्तान की राजदूत मलिहा लोधी ने कुछ इस तरह का ही दावा किया है, ऐसा दिखाई दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.