उरुग्वे में १ अरब डॉलर्स के छह टन नशिलें पदार्थ जब्त

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमॉन्टेव्हिदिओ: लैटिन अमरिका के उरुग्वे में नौसेना एवं सीमा शुल्क विभाग ने कार्रवाई करके नशिले पदार्थों का छह टन का भंडार जब्त किया है| अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन नशिलें पदार्थों के भंडार की किमत १ अरब डॉलर्स से भी अधिक होने का दावा हो रहा है| इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है| बरामद किए नशिले पदार्थों में कोकेन का समावेश था और यह भंडार पश्‍चिमी अफ्रीका के ‘टोगो’ देश में भेजे जा रहे थे| पिछले हफ्ते में की गई यह कार्रवाई उरुग्वे के इतिहास में सबसे बडी कार्रवाई होने की जानकारी स्थानिय यंत्रणा ने प्रदान की है|

उरुग्वे की नौसेना और सीमा शुल्क विभाग ने विदेश जा रहे जहाजों की जांच करते समय एक इटालियन व्यापारी जहाज से यह नशिलें पदार्थ बरामद किए| इस इटालियन जहाज से अफ्रीकी देशों में ‘सोया का आटा’ ले जा रहा था| पर, अफ्रीकी देशों में सोया का आटा इतनी बडी तादात में कभी इस्तेमाल नही होता| इस वजह से संदिग्धता का एहसास होने से संबधित जहाज की बारीकी से जांच की गई थी| इसी बीच ‘सोया के आटा’ भरी बोरियों से ‘कोकेन’ भेजे जाने की कोशिश होती दिखाई दी| पुरे जहाज की जांच करने पर करीबन ४,४१८ किलो कोकेन का भंडार बरामद किया गया|

गहराई से हुई जांच के दौरान यह कोकेन मॉन्टेव्हिदिओ से कुछ ही दूरी पर स्थित एक रैंच से लाए जाने की बात स्पष्ट हुई| इस रैंच पर छापा किया और तभी कोकेन का डेढ टन का भंडार भी जब्त किया गया| रैंच का मालिक, उसका बच्चा और अन्य दो लगों को गिरफ्तार किया गया है, यह जानकारी नौसेना एवं सीमा शुल्क विभाग से बताई गई| उरुग्वे में इस तरह से बडी मात्रा में नशिलें पदार्थों का भंडार बरामद होने की पिछले दो महीनें में यह दुसरी घटना है|

नवंबर महिने में मॉन्टेव्हिदिओ बंदरगाह में रखे एक कंटेनर से तीन टन कोकेन जब्त दिया गया था| यह कोकेन भी बेनिन नाम के देश भेजने की तैयारी हुई थी| अफ्रीकी देशों में भेजे जा रहे नशिलें पदार्थों का भंडार आगे यूरोपिय देशों में पहुंचाया जाने का प्लैन जांच में स्पष्ट हुआ है| इस वजह से उरुग्वे में पकडा गया कोकेन यूरोपिय देशों के लिए भेजा जा रहा होगा, यह भी कहा गया|

पिछले वर्ष में अलग अलग देशों में नशिलें पदार्थों के विरोध में बडी कार्रवाई होने की बात सामने आयी है| कुछ दिन पहले ब्रिटेन की नौसेना ने ओमान की खाडी में कार्रवाई करके नशिलें पदार्थों का बडा भंडार जब्त किया था| इससे पहले स्पेन एवं अमरिकी नौसेना ने ‘नार्को सबमरिन’ से अरबों डॉलर्स के नशिलें पदार्थों का भंडार जब्त किया था| अप्रैल महीने में अमरिका के साथ यूरोप और लैटिन अमरिकी देशों ने की हुई बडी कार्रवाई में काफी बडा १२० टन से भी अधिन नशिलें पदार्थों का भंडार जब्त किया गया था| इसमें ९४ टन से भी अधिक कोकेन और २६ टन से ‘मारिजुआना’ के भंडार का समावेश था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.