अमरिका से जानकारी प्राप्त होने के बाद सेंट पीटर्सबर्ग में आतंकी हमलें की साजिश रशिया ने उधेडी – राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने जताया अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के प्रति आभार

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमास्को/वॉशिंग्टन: नववर्ष की पृष्ठभूमि पर रशिया के ‘सेंट पीटर्सबर्ग’ शहर में आतंकी हमला करने की साजिश उधेडी गई है| यह हमला उधेड ने के लिए अमरिकी यंत्रणा से प्राप्त हुई जानकारी उपयुक्त साबित होने का दावा रशिया ने किया है| इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने फोन करके अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के प्रति आभार व्यक्त करने की खबर भी माध्यमों ने प्रसिद्ध की है|

रशिया के ‘सेंट पीटर्सबर्ग’ शहर में नए वर्ष का स्वागत करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था| इस दौरान आतंकी हमला करने की साजिश की गई थी| अमरिकी यंत्रणाओं ने इस साजिश की जानकारी रशिया को प्रदान की थी, यह बात रशियन गुप्तचर यंत्रणा ‘एफएसबी’ ने सार्वजनिक की| अमरिकी यंत्रणा ने प्रदान किए जानकारी के आधार पर दो रशियन नागरिकों की गिरफ्तारी हुई है| इस साजिश से संबंधित फोटो एवं वीडियो भी प्रसिद्ध किया गया है|

इस मामले में अमरिका ने किए सहयोग का रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने संज्ञान भी लिया| राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रविवार के दिन अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प को फोन करके उनके प्रति आभार व्यक्त किया| इस दौरान आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए दो देशों का सहयोग बरकरार रखने पर भी सहमति होने का दावा रशिया ने प्रसिद्ध किए निवेदन में किया गया है| अमरिका ने इस तरह आतंकी हमले की जानकारी देने का यह दुसरा अवसर है| इससे पहले वर्ष २०१७ में भी अमरिकी यंत्रणा ने संभावित आतंकी हमले की जानकारी साझा की थी|

ईरान, सीरिया, उत्तर कोरिया, लीबिया, वियतनाम की सियासी अस्थिरता जैसे कई मुद्दों पर अमरिका और रशिया के बीच बडे मतभेद बने है| अमरिका ने यूरोप में बढाई सेना की तैनाती और रशिया पर लगाए प्रतिबंधों के मुद्दे पर रशिया ने अमरिका के विरोध में कडी नाराजगी व्यक्त की है| ऐसा होते हुए भी ट्रम्प और पुतिन के वैयक्तिक संबंध और उनके बीच शुरू अनौपचारिक संवाद एवं उनकी हो रही भेंट अंतरराष्ट्रीय माध्यमों में बातचीत का मुद्दा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.