केरल में हुई भूस्खलन और विमान दुर्घटना में ३४ लोगों की मृत्यु

नई दिल्ली – शुक्रवार के दिन केरल में हुई नैसर्गिक और मानवी आपत्ति की घटनाओं में कुल ३४ लोगों की मृत्यु हुई। केरल के इडुक्की ज़िले में आज सुबह हुई भूस्खलन की घटना में १८ लोग हताहत हुए और रात के समय कोज़िकोड़ के हवाईअड्डे पर एअर इंडिया के विमान को हुई दुर्घटना की घटना में १६ लोगों की मृत्यु हई। इन दोनों दुर्घटनाओं के घायलों की संख्या काफी बड़ी है। इडुक्की में मिट्टी के मलबे के नीचे अभी भी ५० लोग दबे होने का ड़र व्यक्त किया जा रहा है। इसके साथ ही इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

भूस्खलन

केरल में हुई भारी बारिश की वजह से इडुक्की और मुन्नार में स्थिति बड़ी गंभीर हुई है। इन दोनों ज़िलों में भूस्खलन की घटना हुई है। मुन्नार की घटना में ३ लोगों की मृत्यु हुई है। तभी इडुक्की ज़िले में हुई भूस्खलन की घटना में यहां के चाय के बगिचे में काम करनेवाले मज़दूरों के घरों पर मिट्टी का मलबा गिरा। इस घटना से करीबन ५० लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं और अब तक १५ लोगों के शव बरामद होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

इसी बीच, रात में कोज़िकोड हवाई अड्डे पर दुबई से पहुँचा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। रनवे के बाहर जाते ही इस विमान के दो टुकड़े हुए। इस विमान में १८४ यात्री, दो पायलट और ६ विमान के कर्मी थे। इस हादसे में करीबन १२३ लोग घायल हुए हैं और अब तक १६ लोगों की दुर्भाग्यवश मृत्यु हुई है। मृतकों के विमान के पायलट का भी समावेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.