केरल को ५०० करोड़ की अन्तरिम मदद

तिरुवअनंतपुरम – सन २०१३ से उत्तराखंड में हुए बाढ़ के दौरान वहां हुई बारिश से दुगनी बारिश केरल में होने की बात आंकड़ों से सामने आ रही है। केरल में परिस्थिति अभी भी जटिल है और प्रधानमंत्री मोदी ने केरल की परिस्थिती का ब्यौरा करने के बाद ५०० करोड़ की अंतरिम मदद घोषित की है। इसके अलावा मृतकों के रिश्तेदारों को २ लाख एवं जख्मियों को ५०००० रुपये की मदद केंद्र सरकार ने घोषित की है।

अंतरिम मदद, बचाव कार्य, NDRF, बारिश, प्रधानमंत्री मोदी, स्थानांतरित, केरल, वायुसेना

केरल में १३ जिले में बारिश का कहर बढ़ा है जिसमें ११ जिले में परिस्थिति अधिक जटिल है। केरल में लगभग सभी प्रमुख बांध के दरवाजे खोले गए हैं और अधिकतम नदियों से बाढ़ फैल रही है। कई नदियों के प्रवाह बदलने की बात सामने आ रही है। शुक्रवार को केरल के मुख्यमंत्री इस बाढ में ३२४ लोगों की मृत्यु होने की जानकारी दी थी। फिलहाल हजारों नागरिक केरल के विभिन्न भागों में फंसे पड़े हैं। बचाव कार्य को गति दी जा रही है और राष्ट्रीय आपत्ती निवारण दलने अब तक १० हजार से अधिक लोगों को बाढ़ग्रस्त भाग से सुरक्षित जगह स्थानांतरित किया है। केरल में एनडीआरएफ के ५८ पथक तैनात हैं। एनडीआरएफ ने पहली बार एक ही राज्य में इतने बडे पैमाने पर पथक तैनात किए हैं। एनडीआरएफ स्थापित होने से अब तक की यह सबसे बड़ी मुहिम है। इसके सिवाय भारतीय नौदल और वायुसेना के जवान जोखिम स्वीकार करके नागरिकों को सुरक्षित जगह स्थानांतरित कर रहे हैं।

इस प्रलयकारी बाढ़ में अब तक २०,००० करोड़ रुपए का नुकसान होने की बात सामने आ रही है। पर जीवित हानि और मालमत्ता का नुकसान का असली अंदाजा बाढ़ कम होने पर ध्यान में आएगा, ऐसा कहा जा रहा है। चार दिनों पहले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केरल को १०० करोड़ रुपयों की मदद घोषित की थी इससे व्यतिरिक्त अधिक ५०० करोड़ रुपए की मदद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषित की है। यह अंतरिम मदद होने की बात केंद्रीय सरकार द्वारा स्पष्ट की गई है। इसके सिवाय इस संकट की परिस्थिति में विभिन्न राज्यों से भी केरल को आर्थिक मदद दी जा रही है और आवश्यक वस्तुओं का प्रदान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.