भारत में कोरोना के मरीज़ों की संख्या छ: लाख के पार

नई दिल्ली – देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या छ: लाख के पार पहुँच चुकी है। सिर्फ़ पाँच दिनों में देश में लगभग एक लाख मरीज़ बढ़े हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में १९२ लोगों ने दम तोड़ा और साढ़े पाँच हज़ार से अधिक नये मरीज़ पाये गए। इससे राज्य में कोरोना के मृतकों की संख्या आठ हज़ार पर और मरीज़ों की संख्या १ लाख ८० हज़ार पर पहुँची है। मुंबई में दिन भर में ५७ लोगों ने जान गँवाई और ८३३ नये मरीज़ पाये गए। मुंबई में फ़ैल रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मुंबई में पुन: जमावबंदी लागू की गई है। साथ ही, कंटेनमेंट झोन के नागरिकों को महत्त्वपूर्ण कारण के सिवा बाहर जाने पर पाबंदी लगाई गई है।

मरीज़ों की संख्या

देश में मंगलवार से बुधवार की सुबह तक ५०७ लोगों ने दम तोड़ा। इससे देश में इस महामारी के मृतकों की संख्या १७४०० पर पहुँच गयी। साथ ही, चौबीस घंटों में १८,६५३ नये मरीज़ पाये जाने के कारण, कोरोना संक्रमितों की संख्या ५,८५,४९३ पर गयी। देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या १०० से लेकर लाख तक पहुँचने में ६४ दिन लगे थे। वहीं, १ लाख से दो लाख तक पहुँचने के लिए पंद्रह दिन, होण्यासाठी तीन लाख तक पहुँचने के लिए और दस दिन लगे थे। तीन लाख से चार लाख मरीज़संख्या होने में आठ दिन और चार लाख से पाँच लाख तक पहुँचने में महज़ छ: दिन लगे। पिछले हफ़्तेभर से प्रतिदिन १८ ते २० हज़ार नये मरीज़ दर्ज़ हो रहे होकर, उससे महज़ पाँच दिन में देश में इस महामारी के मरीज़ों की संख्या पाँच लाख से छ: लाख तक पहुँच चुकी है।

बुधवार रात तक राज्यों ने, दिनभर में पायें गये मरीज़ों की घोषित की हुई जानकारी को देखते हुए, देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या छ: लाख के पार चली गयी है, यह स्पष्ट हुआ। अकेले महाराष्ट्र में ही साढ़े-पाँच हज़ार नये मरीज़ पाये गए हैं। मुंबई से सटे मीरा-भाईंदर में कोरोना के मरीज़ों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने १० दिनों का सख़्त लॉकडाऊन घोषित किया है।

महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक मरीज़ तमिलनाडू में पाये गए हैं। यहाँ चौबीस घंटों में ६३ लोगों ने दम तोड़ा और ३,८८४ नये मरीज़ पाये गए हैं। दिल्ली में २४४२ नये मरीज़ दर्ज़ हुए। कर्नाटक में १२७२ नये मरीज़ पाये गए हैं। गुजरात में २१ लोगों की मृत्यु हुई और ६७५ नये मरीज़ पाये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.